फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   डेढ़ घंटे की बारिश से सड़कें-गलियां डूबीं

डेढ़ घंटे की बारिश से सड़कें-गलियां डूबीं

Mon, 20 Aug 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ घंटे की बारिश से सड़कें-गलियां डूबीं
ज्ञानपुर/भदोही। रविवार को दोपहर बाद डेढ़ घंटे की मूसलाधार बारिश से भदोही नगर की सड़कें पानी-पानी हो गई। बारिश से ज्ञानपुर, गोपीगंज के कई मोहल्लों में पानी भर गया। जलनिकासी व्यवस्था एक बार फिर से ध्वस्त दिखी और प्रमुख मोहल्लों समेत कई सड़कों पर पानी लगने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। हालांकि उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। उधर बारिश की आस लगाए किसानों को बारिश के रूप में जैसे संजीवनी मिल गई। करीब एक सप्ताह से बारिश न होने से उमस और गर्मी से लोग बेहाल हो गए थे। शनिवार की रात और रविवार को सुबह से उमस और गर्मी इस कदर रही कि पंखा और कूलर भी बेकार लगने लगे। तल्ख मौसम होने से धान के खेतों में भी पानी सूख गया था। बीच बीच में आसमान में बादल आकर भी बरस नहीं रहे थे किसान बारिश की आस लगाए बैठे थे। सुबह से उमस और गर्मी से जूझ रहे लोगों को दोपहर बाद आस दिखी। आसमान में अचानक काले बादलों ने दस्तक दी और डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश हुई। स्टेशन रोड पर मुल्ला तालाब से कैनरा बैंक तक सड़क ने झील का रूप ले लिया। इसके अलावा अहमदगंज में नगर पालिका कार्यालय के ठीक सामने सड़क पर जलभराव ने पैदल आते जाते लोगों और साग सब्जी विक्रेताओं के लिए मुश्किल खड़ी कर दी।मेनरोड पर तकिया कल्लन शाह से लेकर अजिमुल्लाह चौराहे तक सड़क पर पानी लगने के अलावा अंबर नीम,जमुंद, पीरखांपुर, काजीपुर रोड, काशीपुर, दरोपुर, रमसहायपुर, छेड़ीबीर मोहल्लों में जलभराव की समस्या से लोग परेशान रहे। स्टेशन रोड पर आवागमन ठप हो गया। बारिश से किसानों को जैसे संजीवनी मिल गई हो। खेतों में किसान काममें लग गए थे। इसी तरह ज्ञानपुर, गोपीगंज नगर समेत आसपास के छोटे बाजारों में सड़कों पर पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed