फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सरकारी दफ्तरों पर धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

सरकारी दफ्तरों पर धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

Fri, 17 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
सरकारी दफ्तरों पर धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
ज्ञानपुर। स्वतंत्रता दिवस पर बुधवार को जिले के सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों पर तिरंगा शान से लहराया। अधिकारियों की निगरानी में ध्वजारोहण कर मिष्ठान का वितरण किया गया। देश की आजादी के रणबांकुरों के इतिहास के बारे में लोगों को बताया गया। इस दौरान कलेक्ट्रेट से शुरू हुई वाक रेस में जिले में आए नोडल अधिकारी अनिल कुमार समेत कई अधिकारी शामिल हुए। विजेता खिलाड़ियों को अफसरों ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर के लखनो मोड़ से कलक्ट्रेट तक हुई फ्रीडम वाक रेस में नोडल अधिकारी अनिल कुमार, सीएमओ डॉ. सतीश सिंह और सीडीओ हरिशंकर सिंह समेत अन्य अधिकारी एक दूसरे से आगे निकलने के लिए पसीना बहाया। इस दौरान कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद से ध्वजारोहण किया। डीएम ने कहा कि आजादी अमूल्य है, असंख्य देश भक्तों की कुर्बानी से हमे आजादी मिली है, उन लोगों को हम नमन करते है। नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने सरकार की योजनाओं को ईमानदारी निष्ठा के साथ पात्र लाभार्थियों को पहुचाने में संकल्प दिलाया। एडीएम राम सिंह वर्मा ने लोगों को धूम्रपान न करने का संकल्प दिलाया। इसके बाद क्रॉस कंट्री रेस के विजेताओं अनिल यादव प्रथम, संदीप बिंद द्वितीय, विकास यादव तृतीय को पुरस्कृत किया गया। इसके बाद डीएम ने सेंट्रल बार एसोसिएशन कार्यालय पर ध्वजारोहण और नेहरू उद्यान में पौधरोपण किया। सुबह 10 बजे महाराजा चेतसिंह चिकित्सालय में भर्ती मरीज सृष्टि, पुष्पा, उर्मिला, खुशबू, सितारा और कारागार में 450 बंदी, कैदी को फल एवं मिष्ठान वितरित किया। इसी तरह विकास भवन, बीएसए, सीएमओ, डीआईओएस, डीएसओ, विपणन, बिजली विभाग, कृषि विभाग कार्यालय में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। जिले के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों, ब्लॉक कार्यालयों के अलावा अर्द्ध सरकारी संस्थानों में भी ध्वजारोहण के साथ स्वतंत्रता का पर्व मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed