{"_id":"5b5b8d0b4f1c1b827d8b513a","slug":"41532726539-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समधी संग चार ने समधन के साथ किया दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समधी संग चार ने समधन के साथ किया दुराचार
Updated Sat, 28 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। समधी और उसके चार अज्ञात साथियों द्वारा समधन के साथ सामूहिक दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है। घटना सवा माह पुरानी बताई गई है। अदालत के आदेश से शुक्रवार को कैंट थाने में आरोपी समधी, उसकी पत्नी, बेटी, बेटा और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता के अनुसार वारदात के दौरान उनकी बहु और उसकी मां भी मौजूद रही।
सामूहिक दुराचार का शिकार हुई पीड़िता अधिवक्ता हैं। पीड़िता के अनुसार उसके बेटे का विवाह कज्जाकपुरा में वर्ष 2017 में हुआ था। विवाह के बाद बहु ने पति सहित अन्य के खिलाफ सारनाथ थाने में अप्राकृतिक यौन दुराचार सहित अन्य गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया। इसी मुकदमे में समझौता करने के लिए उसके समधी ने 15 जून को पहड़िया मंडी स्थित अपनी फल आढ़त पर बुलाया। पीड़िता अपने पति और बेटे के पहले ही समधी के पास पहुंच गई। आरोप है कि इसी दौरान समधी उन्हें आढ़त के पिछले कमरे में ले जाकर बातचीत के लिए बैठाया। इसी दौरान चार अज्ञात लोग आए और कमरा बंद कर सभी ने दुराचार किया। पीड़िता ने बताया कि लोकलाज के भय से उसने तत्काल मुकदमा नहीं दर्ज कराया लेकिन बाद में हिम्मत कर न्यायालय की शरण में न्याय की गुहार लगाई।