{"_id":"5b3d18e04f1c1b77468b4a11","slug":"41530730720-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से जकड़ा रहा जिला मुख्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से जकड़ा रहा जिला मुख्यालय
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिला मुख्यालय ज्ञानपुर बुधवार को पूरे दिन जाम से जकड़ा रहा। ज्ञानपुर-भदोही मार्ग के अलावा सभी प्रमुख मार्गों पर वाहनों का रेला लगा रहा, जिससे लोग हलाकान होते रहे। स्कूल वाहन और एंबुलेंस तक घंटों जाम में फंसी रहीं। लगभग डेढ़ घंटे तक लगातार जाम बने रहने के बाद पूरे दिन रुक-रुक कर जाम लगता रहा। हरिहरनाथ धाम के समीप आड़े-तिरछे वाहनों के फंसने और बेतरतीब पार्किंग के चलते लोग जूझते रहे।
जाम की समस्या भदोही जिले के लिए नासूर बन गई है। भदोही नगर और हाईवे पर आए दिन लगने वाले जाम से जूझ रहे लोगों को अमूमन खाली रहने वाले ज्ञानपुर नगर में भी बुधवार को जाम की दुश्वारियों को झेलना पड़ गया। बुधवार को सुबह 10 बजे से लेकर साढ़े 11 बजे तक ज्ञानपुर-भदोही मार्ग पर जिला पंचायत से केएनपीजी कॉलेज तक लंबा जाम लगा। इस दौरान हरिहरनाथ मंदिर के समीप एक वाहन फंस गया था। इस दौरान पहले तो काफी देर तक पुलिस का कुछ अता-पता नहीं था, लेकिन बाद में दुर्गागंज त्रिमुहानी पर मौजूद पुलिस ने डंडे फटकारना शुरू किया। हालांकि इसके बाद भी पुलिस को जाम हटाने के लिए पसीना बहाना पड़ा। जाम का असर मुख्यालय रोड के अलावा कोतवाली-लालानगर रोड पर भी दिखा। चिलचिलाती धूप के बीच घंटों वाहन पों-पों करते रहे। इससे लोग झेल गए। सुबह शुरू हुए जाम का असर नगर में पूरे दिन देखने को मिला। रुक-रुक कर जाम लगता रहा और लोग बेहाल होते रहे।