{"_id":"5b3be7274f1c1b84468b4773","slug":"41530652455-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की जमीन मजबूत करने मैदान में शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी की जमीन मजबूत करने मैदान में शाह
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। देशभर में एकजुट हो रहे विपक्ष से मुकाबला करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपनी टीम को मजबूत करने मैदान में उतरेंगे। बुधवार को काशी की सियासी जमीन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिशन 2019 को नई दिशा देंगे। प्रति माह होने वाली पीएम मोदी की रैलियों को लेकर ना सिर्फ रणनीति तैयार की जाएगी, बल्कि पूर्वांचल समेत प्रदेशभर के जनप्रतिनिधियों के काम काज का फीडबैक भी लेंगे।
केंद्र की मोदी सरकार के चार साल पूरे होने के बाद अब सरकार की योजनाओं और परियोजनाओं को जनता के बीच पहुंचाने के लिए पार्टी ने रणनीति तैयार की है। इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने उत्तर प्रदेश सहित देश के अलग अलग हिस्सों में रैली को संबोन्धित करेंगे। इसकी शुरुआत चार साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री ने बागपत से की और इसके बाद मगहर में रैली कर अपने अभियान को धार दिया। चुनाव से पहले पीएम की रैलियों और केंद्र की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को घर घर पहुंचाने की रणनीति के साथ भाजपा के चाणक्य अमित शाह मैदान में उतरे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकसभा से सोशल मीडिया को हथियार बनाकर कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारा जाएगा। सबसे अहम बात यह है कि काशी दौरे में अमित शाह इस क्षेत्र के सांसदों से बात नहीं करेंगे, बल्कि उनके काम काज का फीडबैक लेंगे। कुल मिलाकर शाह का यह दौरा लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की जमीन को मजबूत करने के उद्देश्य से देखा जा रहा है।