{"_id":"5b36a1234f1c1b614d8b8ed8","slug":"41530306851-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम अपने 13 वें दौरे पर 13 योजनाओं की सौगात देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम अपने 13 वें दौरे पर 13 योजनाओं की सौगात देंगे
Updated Sat, 30 Jun 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी में जुलाई माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 13 वां दौरा होगा। इस दौरान पीएम 13 योजनाओं की सौगात देंगे। इसके पहले प्रधानमंत्री 12 मार्च को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ आए थे। सूत्रों की मानें तो हर बार की तरह इस बार भी पीएम 14 जुलाई की शाम को आएंगे और डीरेका में विभिन्न कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद अगले दिन दर्शन पूजन करने के बाद वापस चले जाएंगे।
माना जा रहा है कि चुनावी वर्ष मेें अपने संसदीय क्षेत्र में पीएम का यह पहला दौरा अहम होगा। यहीं से पीएम अपने विरोधियों पर निशाना साधेंगे। पिछली बार विधानसभा चुनाव में भी पीएम ने काशी को ही केंद्र बनाकर विरोधियों पर निशाना साधा था। तीन दिन तक बनारस में रहकर पीएम ने प्रदेश में 325 सीटें दिलवाकर सरकार बनवाई थी। कुछ इसी प्रकार का जादू इस बार भी पीएम चलाएंगे।
पीएम काशी के लोगों को सौगात देंगे। काशी में 30 जून तक 13 से अधिक योजनाएं पूरी होने वाली थी लेकिन फिनीशिंग का काम पूरा नहीं होने के कारण अब ये 10 जुलाई तक पूरी होने की संभावना है। इन योजनाओं का लोकार्पण पीएम के हाथों कराने की योजना बनाई जा रही है। अधिकतर कार्यदायी संस्थाओं ने 10 जुलाई तक काम को पूरा होने की बात प्रशासन से की है।