फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सूर्यदेव के प्रकोप से बेदम हुआ मानसून

सूर्यदेव के प्रकोप से बेदम हुआ मानसून

Fri, 22 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
सूर्यदेव के प्रकोप से बेदम हुआ मानसून
ज्ञानपुर। सूर्य देव के प्रकोप के कारण मानसून भी बेदम साबित हो रहा है। मानसून के आने की निर्धारित मियाद पूरी हो गई लेकिन आसमान से पानी की जगह शोले बरस रहे हैं। भर से प्रचंड धूप और उमस से बेहाल जनजीवन को बारिश से राहत की हसरत पूरी नहीं हो रही। बृहस्पतिवार को दोपहर में कुछ देर के लिए बादलों ने आसमान पर घेरेबंदी की, लेकिन हवाओं का दबाव चंद मिनटों में ही उन्हें उड़ा ले गया।
विज्ञापन

उत्तर भारत में मानसून आने की तिथि बृहस्पतिवार को निकल गई। अमूमन 21 जून तक मानसून का आगमन हो जाता है लेकिन पानी की जगह आसमान से आग बरस रही है। सुबह से लेकर दोपहर तक चिलचिलाती धूप लोगों की हलक सोखती रही। दोपहर बाद लगभग दो बजे आसमान में कुछ देर के लिए बादलों ने घेरेबंदी की तो एकबारगी लगा कि शायद बारिश हो जाए, लेकिन देखते ही देखते बादलों की इस घेरेबंदी को हवा ने छिन्न-भिन्न कर दिया। लिहाजा आधे घंटे बाद ही आसमान से फिर शोले बरसने लगे। बादलों का इस तरह ललचा कर चले जाने से किसानों का दिल बैठा गया। धान की खेती की तैयारी में लगे किसानों को बारिश का बेसब्री से इंतजार है। तमाम स्थानों पर किसानों ने संडा लगाना शुरू कर दिया है। अब बारिश का इंतजार है। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा। इससे लोग तीखी तपिश में झुलसते रहे। सड़कों पर लोगों का आना-जाना दूभर हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed