फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ईदगाहों की सफाई कराने का निर्देश

ईदगाहों की सफाई कराने का निर्देश

Mon, 11 Jun 2018 12:34 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
ईदगाहों की सफाई कराने का निर्देश
भदोही। ईद के मद्देनजर रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने ईदगाहों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पालिका के अधिकारियों को ईदगाहों की साफ-सफाई कराने और मार्गों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के समय कई ईदगाह मार्गों के क्षतिग्रस्त होने और जलभराव की समस्या सामने आई। उन्होंने मातहतों को सभी ईदगाहों में साफ-सफाई सुनिश्चित कराने साथ ही जलभराव की समस्या को दूर करने का निर्देश दिया। कहा कि चार दिन के अंदर यह काम कर लिया जाए। वह सबसे पहले जल्लापुर नईबस्ती ईदगाह पहुंचे। वहां से चौरी रोड ईदगाह, बेलाल मुसाफिरखाना ईदगाह, सिविल लाइन ईदगाह, घमहापुर ईदगाह होकर अजीमुल्लाह चौराहा ईदगाह का निरीक्षण किया। जल्लापुर ईदगाह के मुख्य द्वार पर सड़क खराब मिलने पर तत्काल ठीक कराने को कहा। सभासद महेंद्र नाथ बिंद ने ईदगाह में मिट्टी भरवाने की मांग की। उन्होंने ईदगाह मार्ग पर जलभराव की समस्या से भी अवगत कराया। सिविल लाइन मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त देख अध्यक्ष ने चार दिन के अंदर सड़क दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सभासद हन्नान अंसारी, मोगीस कलाम, महेंद्रनाथ बिंद, गुलाम संजरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed