{"_id":"5b1c44074f1c1ba56e8b71d8","slug":"41528579079-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास-बहु ने शोर मचाया तो भागे कच्छा-बनियान पहने बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सास-बहु ने शोर मचाया तो भागे कच्छा-बनियान पहने बदमाश
Updated Sun, 10 Jun 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लंका थाना अंतर्गत गौतम नगर कॉलोनी में शुक्रवार की रात महिलाओें के साहस के आगे कच्छा-बनियान पहने बदमाशों को भागना पड़ा। घटना को लेकर शनिवार को लंका थाने में तहरीर दी गई है और सीसीटीवी कैमरे में कैद आठ मिनट की बदमाशों की करतूत पुलिस को दिखाई गई।
भागलपुर के मूल निवासी दीपक तिवारी मर्चेंट नेवी में इंजीनियर हैं और चितईपुर क्षेत्र की गौतम नगर कॉलोनी में मकान बनवा कर रहते हैं। शुक्रवार की रात तीन बजे उनकी मां इंदू पूजापाठ कर रही थी। खट-खट की आवास सुनकर उन्हें शक हुआ तो बहु संगीता को आवाज देने के साथ ही शोर मचाने लगी। शोर सुनकर बदमाश भाग निकले। सास-बहु ने देखा कि खिड़की का ग्रिल काट दिया गया था। वहीं, मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अनुसार पांच बदमाश तरह-तरह के औजारों और असलहे से लैस थे। दो मकान की बाउंड्री के बाहर खड़े रहे और तीन अंदर आए। सीसीटीवी कैमरे पर नजर पड़ी तो उसे मौके पर पड़े वाइपर के डंडे से दूसरी ओर घुमा दिए। घटना से भयभीत इंदू तिवारी ने इलाहाबाद में रहने वाले अपने दूसरे बेटे प्रकाश को सूचना दी तो वो आए और लंका थाने पर तहरीर दिए। वहीं, कॉलोनी के लोगों का कहना था कि क्षेत्र में पुलिस की गश्त न होने से बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।