{"_id":"5b0c6c644f1c1b986e8b52fc","slug":"41527540836-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू राष्ट्र घोषित कराने के लिए संगठित होेगा हिंदू समाज00","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू राष्ट्र घोषित कराने के लिए संगठित होेगा हिंदू समाज00
Updated Tue, 29 May 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराने के लिए 150 से अधिक हिंदू संगठनों का अधिवेशन दो जून से गोवा में होने जा रहा है। हिंदू जनजागृति समिति के यूपी और बिहार के समन्वयक विश्वनाथ कुलकर्णी ने सोमवार को पराड़कर भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो से 12 जून तक चलने वाले सातवें अखिल भारतीय हिंदू अधिवेशन में 19 राज्यों सहित नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका के 150 से अधिक हिंदू संगठनों के 650 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। वहीं यूपी के 32 संगठन, 28 अधिवक्ता कई अन्य संगठन भी भाग लेंगे।
अधिवेशन में धर्म की रक्षा, हिंदू रक्षा, संस्कृति-रक्षा, इतिहास-रक्षा, धर्म-परिवर्तन, लव जिहाद, कश्मीरी पंडितों का पुनर्वास सहित कई विषयों पर चर्चा होगी। बताया कि समिति पिछले कई सालों से सभी संगठनों को एक मंच पर लाने की तैयारी में है। ऐसे में लोग इससे जुड़ते भी जा रहे हैं । 2012 में मात्र 45 संगठन ही शामिल थे, आज उनकी संख्या 250 से अधिक हो गई है। इसे और बढ़ाने पर काम हो रहा है। जबकि देववाणी संस्कृत को बचाने के लिए भी महर्षि आध्यात्म विद्यालय की शाखाओं को खोलने की तैयारी है। इस दौरान इंडिया विथ विजडम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी, सनातन संस्था की प्राची जुवेकर उपस्थित रहीं।