फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मरीजों के शोषण के खिलाफ सपाइयों ने दिया धरना0

मरीजों के शोषण के खिलाफ सपाइयों ने दिया धरना0

Sun, 27 May 2018 02:44 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
मरीजों के शोषण के खिलाफ सपाइयों ने दिया धरना0
वाराणसी। समाजवादी पार्टी जिला और महानगर इकाई के हल्ला बोल, पोल खोल आंदोलन में शनिवार को सरकारी अस्पतालों में दुर्व्यवस्था, शोषण के खिलाफ पांडेयपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल पर धरना प्रदर्शन किया। जन सुविधाओं में सुधार की मांग का ज्ञापन एसीएम चतुर्थ गीता यादव को सौंपा।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कहा कि जिला चिकित्सालय में व्याप्त भ्रष्टाचार कैंसर की तरह फैल चुका है। एन्टी रेबीज वैक्सीन, प्रसूता महिला मरीज़ो एवं अन्य मरीज़ो से सुविधा शुल्क मांगा जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष डॉ पीयूष यादव ने कहा कि वाराणसी समेत पूरे प्रदेश में अपराध चरम पर है। सभा को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य ’डॉ उमाशंकर यादव व डॉ0 आनंद प्रकाश तिवारी’ ने संयुक्त रूप से कहा कि वाराणसी फ्लाईओवर हादसे में स्थानीय सांसद का अभी तक एकबार भी वाराणसी दौरा न होना अपने आप में घोर असंवेदनशीलता का साक्षात प्रमाण है। हादसे की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच होनी चाहिए। धरना सभा का संचालन महानगर महासचिव जितेंद्र यादव व धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव डा रमेश राजभर ने किया। सभा में डॉ ओपी सिंह, महेंद्र सिंह शक्ति, इस्तकबाल कुरैशी, जिला पंचायत सदस्य संजय मिश्रा, प्रदीप जायसवाल, जियालाल राजभर, आनंद प्रकाश तिवारी, राजेन्द्र त्रिवेदी, जौहर प्रिंस, रामकुमार यादव, सत्यनारायण यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed