{"_id":"5b0089514f1c1bce408b6af2","slug":"41526761809-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के बाद जागा सेतु निगम, सेफ्टी पर ध्यान 0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के बाद जागा सेतु निगम, सेफ्टी पर ध्यान 0
Updated Sun, 20 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। चौकाघाट फ्लाईओवर हादसे के बाद सेतु निगम जागा है। विभाग ने हादसे वाले बीम को काटकर हटाने का काम शुरू कर दिया है। अभी कोई नया निर्माण नहीं कराया जा रहा। सबसे पहले सेफ्टी को ध्यान में रख कर पिलर के ऊपर रखे बीम को आपस में जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसके बाद इसकी बेयरिंग में एक्स्ट्रा सेफ्टी उपकरण लगाए जाएंगे ताकि भविष्य में बीम गिरने की आशंका को कम किया जा सके।
जानकारों की मानें तो जो काम अभी किया जा रहा है। इस काम को पहले करते तो शायद 15 लोगों की जान नहीं जाती। 11 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती नहीं होना पड़ता। सेतु निगम के महाप्रबंधक एके श्रीवास्तव और फ्लाईओवर के परियोजना प्रबंधक संदीप गुप्ता ने बताया कि पहले हम लोग वहां सेफ्टी, सिक्योरिटी के काम को कर रहे हैं। इस काम को करने में पांच से छह दिन का समय लग जाएगा। इसके बाद ही निर्माण कार्य शुरू कराएंगे।