{"_id":"5af351e04f1c1b350a8b915f","slug":"41525895648-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों ने रिंग में खूब दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों ने रिंग में खूब दिखाया दम
Updated Thu, 10 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय। जिला बाक्सिंग संघ के तत्वावधान में बुधवार को नियामताबाद स्थित सेंट जॉन हाईस्कूल में दो दिवसीय प्रथम जिला बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन विभिन्न भार वर्ग के कुल 60 खिलाड़ियों में आपस में फाइट की। खेल की शुरुआत मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से हाथ मिलवाकर की। इसके पूर्व विद्यालय के चेयरमैन कैलाशनाथ सिंह, दीपक राय, अनिल गुप्ता, सरवन सिंह, श्वेता सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
बालिका वर्ग में विभिन्न भार वर्ग में नैंसी पाल, सुरभि तिवारी, रिंकी यादव, नीलम, शिप्रा ने गोल्ड एवं प्रिया, साक्षी, गुनगुन, दिव्या ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। इसी प्रकार बालक भार वर्ग में सुकेश यादव, शिवम पांडेय, फैयजान, विकास यादव, अनिल, अनिष, रोहित यादव, हैप्पी सिंह, दिव्यांश व अनिमेष ने गोल्ड एवं निखिल, प्रकाश, किशन, माधवेंद्र, शुभम ने सिल्वर मेडक झटका। मुख्य रेफरी मनोज विश्वकर्मा व निर्णायक मंडल में विकास राज, अरविंद पांडेय, प्रताप चौबे एवं शिवम सिंह मौजूद रहे। चंदौली बाक्सिंग संघ के महासचिव कुमार नंद जी ने कहा कि यह कार्य कार्यक्रम यूपी बाक्सिंग संघ के महासचिव प्रो. अनिल मिश्रा के निर्देशन में हुआ है। ऐसे प्रतियोगिताओं से जिले में इस खेल की ओर युवाओं का रुझान बढ़ेगा। बताया कि दस मई को समापन कार्यक्रम के दौरान को रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि होंगे।