{"_id":"5ac2888e4f1c1bc2618b52c7","slug":"41522698382-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृति के लिए छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृति के लिए छात्रों ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। छात्रवृत्ति न मिलने से नाराज छात्रों ने सोमवार को विकास भवन पर विरोध प्रदर्शन किया। मांग पूरी नहीं होने पर व्यापक आंदोलन करने और अनशन पर बैठने की तेतावनी दी।
प्रदर्शन कर रहे माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों का कहना था कि छात्रवृति का फॉर्म भर कर सभी जरूरी दस्तावेजों के कॉलेज में जमा किया। उसके बाद 11 फरवरी को डिस्ट्रिक्ट स्कॉलरशिप कमेटी ने हमारे आवेदनों को अस्वीकृत कर दिया। हम लोग 10 दिन से समाज कल्याण विभाग के चक्कर काट रहे हैं लेकिन अधिकारी बात सुनने को तैयार नहीं है। हम जानना चाहते है कि हमारे फॉर्म क्यों अस्वीकृत किए गए। यहां से सारे छात्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचे लेकिन वहां भी उन्हें ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। अधिकारियों ने कहा कि हम नहीं बता सकते। छात्रों ने बताया कि जन सुनवाई पोर्टल पर भी उन्होंने शिक़ायत की थी लेकिन मामले का निस्तारण नहीं हुआ। इससे नाराज छात्रों ने विकास भवन पर धरना देकर छात्रवृत्ति की मांग उठाई। कहा कि हमारे साथ अन्याय हुआ तो अनशन करेंगे। प्रदर्शन में अंशु पांडेय, नीलेश, राहुल, आदित्य, अतुल, राजन, प्रियांशु, मनोज, रजनीश, रवि, गणेश, कृष्णा, रितेश आदि शामिल थे।