फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मायावती करती हैं नोट की राजनीति0

मायावती करती हैं नोट की राजनीति0

Tue, 06 Mar 2018 02:28 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
मायावती करती हैं नोट की राजनीति0
वाराणसी। प्रदेश के स्टांप, न्यायालय शुल्क, पंजीयन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी सोमवार बसपा अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम मायावती जमकर निशाना साधा। कहा कि मायावती सिर्फ वोट की नहीं बल्कि नोट की राजनीति करती हैं। सपा पर कहा कि परिवार टूटने की वजह से पार्टी भी टूट गई है। सपा के तीन सुप्रीमो हैं। पहला मुलायम सिंह, दूसरा शिवपाल और तीसरा अखिलेश यादव हैं। कहा कि फूलपुर और गोरखपुर में सपा और बसपा के साथ चुनाव लड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जनाधार बचाने के लिए पार्टी जोड़तोड़ कर रही हैं। मंत्री नंद गोपाल गुप्ता सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि प्रदेश के मंडल मुख्यालयों को हवाई मार्ग से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए नए 11 एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं। आजमगढ़, बरेली, आगरा जैसे मंडल भी मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता आदि महानगरों से जुड़ जाएंगे। कहा कि हेलीकाप्टर से काशी दर्शन की योजना बंद नहीं हुई है। पवन हंस कंपनी के स्थान पर विकल्प की तलाश हो रही है। इसके लिए निविदा जारी भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed