{"_id":"5a6a47e84f1c1bd34b8b4fee","slug":"41516914664-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान करें, लोकतंत्र को मजबूती दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान करें, लोकतंत्र को मजबूती दें
Updated Fri, 26 Jan 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। आठवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सिगरा स्टेडियम में गुरुवार को कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जाति, मजहब से ऊपर लोकतंत्र को मजबूत करने में सभी को अपनी पूरी भागीदारी करनी होगी। कहा कि मताधिकार के प्रति लोग जागरूक हुए हैं लेकिन अब भी सुधार की गुंजाइश है। उन्होंने लोगों से अपील की कि 28 जनवरी को अपने बूथ पर जाकर फार्म 6 भर कर जमा करें और मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराएं। संकल्प के साथ शत प्रतिशत मतदान के लिए गुब्बारे छोड़ गए।
इससे पहले काशी विद्यापीठ के कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग, संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यदुनाथ प्रसाद दुबे, डीआईओएस डॉ. ओपी राय, जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम शुरू किया। कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राओं ने नृत्य पेश किया। रंगभूमि के कलाकारों ने मतदाता जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। कार्निवल ग्रुप ऑफ आर्ट्स के रॉक बैंड ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। मन्नालाल यादव ग्रुप ने लोकगीत प्रस्तुत किया। यहां मतदाता जागरूकता पर चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिता भी हुई। दिव्यांग, एनआरआई, आर्मी के जवानों के बीच दौड़ प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम के दौरान विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम में डालिम्स सनबीम स्कूल, गोपी-राधा, निवेदिता समेत विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी अपनी भागीदारी की। इस दौरान स्वीप की ब्रांड एंबेसडर नीलू मिश्रा, सीडीओ सुनील कुमार वर्मा, नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल आदि मौजूद रहे।