फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अस्पतालों में कोल्ड डायरिया के मरीजों का तांता

अस्पतालों में कोल्ड डायरिया के मरीजों का तांता

Sat, 06 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
अस्पतालों में कोल्ड डायरिया के मरीजों का तांता
ज्ञानपुर (भदोही)। पूरा जिला पिछले एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है। शीलहर की चपेट में आकर लोग तेजी से बीमार पड़ रहे हैं। अस्पतालों में कोल्ड डायरिया के मरीजों की बेतहाशा वृद्धि हुई है। शुक्रवार को जिले के सरकारी और निजी अस्पताल सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और उल्टी-दस्त के मरीजों की भीड़ से पटे रहे।
विज्ञापन

ठंड बढ़ते ही सरकारी समेत निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या अचानक काफी बढ़ गई है। ठंड की चपेट में आकर बूढ़े दमा से परेशान हैं, तो बच्चे निमोनिया को शिकार हो रहे हैं। कोल्ड डायरिया सभी आयु वर्ग को अपना शिकार बना रहा है। शुक्रवार को अकेले जिला अस्पताल की ओपीडी में 940 पर्चियां काटी गईं। नए और पुराने कुल 1120 मरीजों ने अपना इलाज कराया। साथ ही इमरजेंसी में 16 मरीज भर्ती किए गए। इनमें कांशीरामपुर की मोहना देवी 61, सुंदरपुर के किशुन 20, दानूपुर की फूलपत्ती 70, भिदिउरा की निवासी मीरा 42, लखनो के लक्ष्य 6, ज्ञानपुर की जड़ावती 54 आदि शामिल रहीं। भर्ती मरीजों में अधिकतर कोल्ड डायरिया और निमोनिया से पीड़ित थे। मरीजों की संख्या बढ़ने से निजी अस्पतालों की जमकर कमाई हो रही है। झोलाछाप चिकित्सक भी मोटी कमाई कर रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज नहीं मिलने से मरीज निजी अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर हैं। इससे निजी अस्पताल मरीजों का जमकर आर्थिक दोहन कर रहे हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. माधव बरनवाल ने कहा कि ठंड बढ़ने से अचानक मरीज बढ़ गए हैं। शीतलहर के चलते लोग कोल्ड डायरिया और निमोनिया के शिकार हो रहे हैं। ठंड से बचाव ही रोगों से बचने का उपाय है। लोगों को संभलकर रहना चाहिए। बच्चों के प्रति विशेष सावाधानी बरती जानी चाहिए। ठंड लगने से बच्चों को निमोनिया हो सकती है। जो घातक बीमारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed