{"_id":"5a42b56c4f1c1bb34a8b89cc","slug":"41514321260-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलाई लामा के स्वागत के लिए सज रहा सारनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलाई लामा के स्वागत के लिए सज रहा सारनाथ
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। परमपावन दलाई लामा के स्वागत के लिए तिब्बतियन संस्थान को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। रंग रोगन से लेकर परमपावन के रूकने के लिए गेस्ट हाउस में सभी चीजें नई लगाने की कवायद चल रही है। 29 दिसम्बर से 2 जनवरी तक पांच दिवसीय दौरे पर तिब्बती धर्मगुरु सारनाथ स्थित केंद्रीय तिब्बती संस्थान के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। परमपावन के दर्शन के लिए 2000 से भी ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद की जा रही है।
कार्यक्रम की तैयारियों की निगरानी कर रहे संस्थान के पीआरओ डॉ.उमेश चंद्र सिंह ने बताया कि दलाई लामा के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। 29 की शाम तक वो कैंपस आ जाएंगे, 30 और 31 दिसम्बर को यहां होने वाले इंटरनेशनल सेमिनार में हिस्सा लेंगे। एक जनवरी को वो यूनिवर्सिटी के 50 साल पूरे होने वाले गोल्डन जुबली कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। बताया कि परमपावन को कैंपस के गेस्ट हाउस में ही रहना है। सेकेंड फ्लोर पर उनका कमरा होने के कारण लिफ्ट लगाने का काम तेजी से चल रहा है। तिब्बत से उनके स्पेशल कुक उनके साथ आएंगे। सुरक्षा के लिए मंगलवार को उनकी एडवांस सिक्योरिटी आ चुकी है और उन्होंने गेस्ट हाउस और उनके कमरे को अपनी निगरानी में ले लिया है। दलाई लामा के सारनाथ आने की सूचना पर उनके अनुयायी उनके दर्शन के लिए तिब्बत से बड़ी संख्या में सारनाथ पहुँचने लगे हैं।