{"_id":"5a4016294f1c1b0a788b4c08","slug":"41514149417-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर जोश से दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर जोश से दिया संदेश
Updated Mon, 25 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण से बचने और ईंधन बचाने के लिए आयोजित ‘साइक्लोथॉन’ में शहर की सड़कों पर डेढ़ हजार से अधिक युवाओं का जोश देखते बना। रविवार को पुलिस लाइन ग्राउंड से सुबह नौ बजे जब युवा साइकिलों पर सवार होकर निकले तो हर किसी की निगाहें टिक गईं। साइकिल चलाकर उन्होंने काशी की आबोहवा में घुल रहे जहर को कम करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का पैगाम दिया।
गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल इंडिया) के आधार वाक्य ‘ईंधन सुरक्षित भविष्य सुरक्षित’ पर आधारित सक्षम साइकिल रैली को लेकर युवाओं का समूह साइकिल रैली के लिए इतना उत्साहित था कि सर्द मौसम में भी सुबह सात बजे से ही छात्र-छात्राओं और युवाओं को रेला पुलिस लाइन ग्राउंड पर पहुंच गया था। रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने किया।
इससे पहले जिलाधिकारी ने रैली के प्रतिभागियों को पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की शपथ दिलाई। कहा, आदर्श नागरिक होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम पेट्रोलियम पदार्थों के व्यर्थ उपयोग को स्वयं रोकेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे ताकि भावी पीढ़ी को बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सके। रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर चौकाघाट, अंधरापुल, नदेसर और कचहरी होते हुए पुन: पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में भाग लेने आए लोगों ने हस्ताक्षर अभियान का हिस्सा बनकर लोगों को जागरूक किया। मुख्य मंच के ठीक बगल में लगाए गए बोर्ड पर हस्ताक्षर कर पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर गेल इंडिया नई दिल्ली के महाप्रबंधक डॉ. डी ब्रुगेहीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये आह्वान है कि सभी देशवासी सप्ताह में एक दिन ईंधन से चलने वाले वाहन का उपयोग नहीं करें तो ईंधन के साथ-साथ इसके आयात पर होने वाले विदेश जाने वाले धन की भी बचत कर सकते हैं। इस छोटे से उपाय से पर्यावरण को संरक्षित भी किया जा सकता है। इस दौरान गेल के वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) रमेश कथूरिया, उप महाप्रबंधक लेशियो कजिनमेय और गेल कोच्चि के प्रबंधक (फायर एंड सेफ्टी) रफीक आदि मौजूद रहे। संचालन अंकिता खत्री ने किया।