फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   टिनशेड में घुसी पिकअप, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

टिनशेड में घुसी पिकअप, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

Mon, 25 Dec 2017 02:21 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
टिनशेड में घुसी पिकअप, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर में रविवार की सुबह पुराना जीटी रोड पर अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार पिकअप के सड़क किनारे टिनशेड में घुसने से पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी टिनशेड में अलाव ताप रहे थे। हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजे के आश्वासन के बाद करीब चार घंटे बाद जाम खुल सका। इस दौरान कैंट से मोहनसराय के बीच सैकड़ों वाहन और राहगीर जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

कैंट-मोहनसराय मार्ग (पुराना जीटी रोड) पर चांदपुर चौराहा के समीप ही सड़क किनारे अमरनाथ गोड़ (55) का मकान है। अमरनाथ दाना भूनने का काम करते थे। सुबह करीब आठ बजे भट्ठी के चारों तरफ बैठकर अमरनाथ, उनका पुत्र दीपू (19), पड़ोसी डब्लू उर्फ दीपक का बेटा हर्ष (5), रामजी का बेटा सन्नी (6), मुकेश की बेटी स्वाति (5) के साथ कुछ अन्य लोग आग ताप रहे थे। इसी दौरान रोहनिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप अचानक बाएं से सीधे दाहिनी तरफ आकर टिनशेड में घुस गई। लोगों को रौंदते और भट्टी तोड़ते हुए पिकअप कुछ दूरी पर रखी ईंटों के ढेर से टकराकर रुकी। पिकअप पर मुर्गे लदे थे। हादसे के बाद घायलों की चीख-पुकार मचते ही चालक भाग निकला। गंभीर रूप से घायल हुए अमरनाथ, दीपू, हर्ष, सन्नी और स्वाति को मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान आरडी यादव ने पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। ट्रॉमा सेंटर में अमरनाथ, दीपू और हर्ष की मौत की पुष्टि के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। सुबह करीब 10 बजे गुस्साए लोगों ने चांदपुर में जाम लगा दिया। नायब तहसीलदार अरुणिमा श्रीवास्तव और मंडुवाडीह थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी की लंबी मशक्कत के बाद दोपहर करीब दो बजे जाम समाप्त हुआ। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। उसके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। उधर, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती सन्नी और स्वाति की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed