{"_id":"5a21c69b4f1c1baf678bf498","slug":"41512162971-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं ने दिग्गजों को दे दिया दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं ने दिग्गजों को दे दिया दांव
Updated Sat, 02 Dec 2017 02:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कई दिग्गजों को जनता ने नकार दिया है। इलाके की समस्याओं की अनदेखी और परिसीमन से समीकरण बिगड़ गए। नदेसर से सपा पार्षद दल के नेता रहे विजय जायसवाल, सिगरा से सपा पार्षद दल के मुख्य सचेतक रहे शंकर विश्नानी की माता इंद्रा देवी नहीं जीत पाईं। भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव के वार्ड तुलसीपुर से कांग्रेस जीत गई। शिक्षक विधायक चेत नारायण सिंह के वार्ड नारायणपुर में भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणजंय सिंह की पत्नी सरिता निर्दल अनीता से हार गईं। रविंद्रपुरी में पीएम नरेंद्र मोदी का संसदीय कार्यालय जिस वार्ड में है, उस भदैनी वार्ड में भाजपा हार गई और कांग्रेस की मीनू शर्मा ने विजय पताका फहरा दी। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य का घर रामनगर पालिका परिषद के वार्ड 20 में है। वहां से कांग्रेस के जावेद जीते हैं। कोनिया से पूर्व उप सभापति सपा के अमरदेव यादव और सराय सुर्जन से उमेश यादव हार गए। पानदरीबा से पार्षद रहे रविकांत विश्वकर्मा सीट नहीं बचा पाए। सपा के पूर्व मंत्री एवं नेता मनोज राय धूपचंडी के वार्ड धूपचंडी से उनकी भाभी चुनाव चुनाव हार गईं। पूर्व उपसभापति महेंद्र सिंह गौतम लल्लापुरा खुर्द से हारे, उपनेता सदन असलम जावेद, उमेश यादव सराय सुर्जन, पूर्व उपमुख्य सचेतक इरशाद अहमद बलुआबीर से नहीं जीत पाए। ये सभी नेता तीन बार से लगातार जीत रहे थे। सपा एमएलसी शतरुद्र प्रकाश के वार्ड शिवपुरवा, रीबू श्रीवास्तव के वार्ड शिवपुर और महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल के वार्ड से सपा प्रत्याशियों को शिकस्त मिली। प्रह्लाद घाट से कांग्रेस के दिवाकर मिश्र और गढ़वासी टोला से दिलीप यादव अपनी सीटें बरकरार नहीं रख सके।
शिवाला वार्ड में सात बार से एक ही परिवार
शिवाला वार्ड में 1995 से एक ही परिवार का कब्जा है। भाजपा की टिकट पर जीते राजेश यादव चल्लू से पहले उनके पिता पन्नालाल 1995 और 1989 में पार्षद चुने गए थे। 2000 में भी पन्नालाल जीते लेकिन उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में राजेश जीत गए। 2006 में राजेश की माता सोनमणि देवी ने चुनाव जीता। राजेश ने 2012 के बाद इस बार भी चुनाव में जीत हासिल की है।
रामनगर में तीन से 13 हो गई भाजपा
रामनगर में पिछली बार भाजपा के तीन सभासद थे लेकिन इस बार 13 सभासद जीते हैं। वहीं सीहाबीर से सपा के पूर्व सभासद अखिलेश यादव, मच्छरहट्टा से सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष इश्तेयाक अहमद, कुतलूपुर के पूर्व सभासद कृष्ण मोहन यादव, सपा नगर अध्यक्ष के बेटे जय सिंह टाइगर, मुरारी लाल यादव के पुत्र आनंद यादव, पूर्व सभासद अनिल सिंह मणि, पूर्व सभासद विनोद सिंह, शोभनाथ बारी हार गए। दूसरी ओर गंगापुर नगर पंचायत में पिछली बार अकेले सदस्य रहे भाजपा के बिहारी लाल सेठ इस बार चुनाव हार गए। हालांकि भाजपा को संगीता पाल की जीत के रूप में एक सीट मिल गई है।