{"_id":"5a1dc8bb4f1c1ba12d8b554f","slug":"41511901371-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा के दौरान बंद रखें बोगियों के दरवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा के दौरान बंद रखें बोगियों के दरवाजे
Updated Wed, 29 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। चलती ट्रेन के दौरान दरवाजों पर खड़ा होकर यात्रा न करें। यात्रा के दौरान बोगियों के दरवाजों को पूरी तरह से बंद रखें। अनजान लोगों से किसी भी तरह की खाने-पीने की चीजों को नहीं खरीदें। अवैध वेंडरों से भी खाने-पीने का सामान नहीं खरीदें और इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल को दें। उक्त बातें पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य सुरक्षा आयुक्त राजाराम ने मंगलवार को रेल यात्रियों के साथ कृषक एक्सप्रेस में सफर के दौरान कहीं।
उन्होंने मऊ जंक्शन से वाराणसी सिटी स्टेशन तक की यात्रा के दौरान स्लीपर और एसी कोच के यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही उन्होंने यात्रियों से यात्रा के दौरान सुरक्षा संबंधी सुझाव भी मांगे। उन्होंने रेल यात्रियों से ट्रेनों के दरवाजे पर खड़े होकर यात्रा न करने की नसीहत दी और इससे होने वाले हादसों के बारे में भी बताया। उन्होंने यात्रियों को हेल्पलाइन नंबर 182 के इस्तेमाल का तरीका भी बताया। जांच के दौरान कोच और शौचालयों में गंदगी और मोबाइल प्वाइंट टूटे हुए मिले। इस मामले में संबंधित विभाग को इसे तुरंत दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।