{"_id":"5a187e064f1c1b6f548bf522","slug":"41511554566-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘उड़ान’ की कला सिखा रहे आईआईटियंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘उड़ान’ की कला सिखा रहे आईआईटियंस
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू के एयरो मॉडलिंग क्लब ने इन दिनों शहर के स्कूल-कॉलेजों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को ‘उड़ान’ की कला सिखाने की मुहिम शुरू की है। इस क्लब से जुड़े आईआईटियंस अपने इनोवेशन और हुनर से नवांकुरों को हौसलों की उड़ान और तकनीकी बारीकियों सिखा रहे हैं।
आईआईटी बीएचयू में छात्रों के अलग-अलग क्लब हैं। इन्हीं में एक है एयरो मॉडलिंग क्लब। इस क्लब से जुड़े आईआईटियंस आरसी प्लेन, वॉटर रॉकेट, कैमकॉप्टर, ड्रोन, क्वाडकॉप्टर के मॉडल बनाते हैं। साथ ही समय-समय पर उनकी वर्कशॉप भी होती रहती हैं। इस सत्र में सोशल आउट रीच प्रोग्राम के तहत आईआईटियंस अपनी वर्कशॉप स्कूल-कॉलेजों में कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल और डीरेका इंटर कॉलेज में एयरो मॉडलिंग वर्कशॉप की। इसके तहत उन्होंने छात्र-छात्राओं को आरसी प्लेन से लेकर वॉटर रॉकेट तक बनाने और उड़ाने की तकनीक बताई। मॉडल की हैरतअंगेज उड़ान ने जहां विद्यार्थियों को रोमांचित किया, वहीं उनके मन में इस दिशा में कॅरियर बनाने का उत्साह भी जगा।