{"_id":"5a02185b4f1c1b6d548bb7f4","slug":"41510086747-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्विज में महिला महाविद्यालय की टीम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्विज में महिला महाविद्यालय की टीम अव्वल
Updated Wed, 08 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू के अंग्रेजी विभाग और मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र की ओर से आयोजित क्विज प्रतियोगिता में बीएचयू सहित संबद्ध कॉलेज के प्रतिभागियों ने भाग लिया। अंग्रेजी साहित्य पर पांच चरणों में विभाजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से कुल 60 प्रश्न पूछे गए, जिसका उन्होंने बखूबी जवाब दिया। इस दौरान बीएचयू महिला महाविद्यालय अंग्रेजी विभाग की टीम पहले स्थान पर रही।
अनुशीलन केंद्र सभागार में आयोजित प्रतियोगिता में महिला महाविद्यालय के अलावा वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा, आर्य महिला पीजी कॉलेज, डीएवी पीजी कॉलेज तथा बसंता कॉलेज फॉर वीमेन राजघाट की कुल छ: टीमों ने हिस्सा लिया। कुल पांच खंडों में विभाजित इस क्विज में कुल 60 प्रश्न पूछे गए जिसमें प्रथम स्थान अंग्रेजी विभाग बीएचयू की टीम को प्राप्त हुआ। डीएवी पीजी कॉलेज द्वितीय और वसंता कॉलेज फार विमेन राजघाट को तृतीय स्थान हासिल हुआ। बतौर मुख्य अतिथि प्रबंध अध्ययन संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो. आरके पांडेय और कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। डॉ. आरती निर्मल ने व्यवस्था संभाली। अतिथियों का स्वागत अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. मायाशंकर पांडेय, संचालन डॉ. दीपावली यादव ने किया।