{"_id":"59b6ee764f1c1bf87f8b6001","slug":"41505160822-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरासत के लिए न हों परेशान, सात दिन में होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरासत के लिए न हों परेशान, सात दिन में होगा काम
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। वरासत से संबंधित काम के लिए अब लोगों को लेखपाल और कानूनगो के चक्कर नहीं काटने होंगे। इसके लिए तीनों तहसीलों में एकल विंडो सुविधा शुरू की जा रही है। सदर तहसील में इसकी शुरुआत कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत तहसील में वरासत दर्ज कराने संबंधी काम के लिए अलग से एक पेटी लगाई जाएगी। तहसील के कर्मचारी रोजाना इसे चेक करेंगे और सात दिन के अंदर मामले का निस्तारण किया जाएगा। सदर, पिंडरा और राजातालाब तहसील में वरासत के 86 मामले लंबित हैं। इन्हें भी जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया गया है।
परिवार के मुखिया की मौत के बाद अक्सर संपत्ति के बंटवारे के लिए विवाद होता है। संपत्ति अपने नाम कराने के लिए लोग संबंधित लेखपालों और कानूनगो के आगे-पीछे चक्कर लगाते हैं। वसूली के चक्कर में अक्सर मामले को लंबा खींचा जाता है जिससे विवाद की स्थिति भी पैदा होती है। ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए शासन ने पहल की है। सूबे के सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि तहसीलों में वरासत संबंधी कार्यों के लिए एकल विंडो सिस्टम शुरू करें। सदर तहसील में इसकी शुरुआत कर दी गई है। एसडीएम सदर डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि उनके कार्यालय के बगल में वरासत के लिए अलग पेटी लगा दी गई है। अवकाश को छोड़कर सात दिन में ऐसे मामलों का निस्तारण किया जाएगा।