फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   विसर्जन यात्रा में भिड़े दो पक्ष, छह पर केस

विसर्जन यात्रा में भिड़े दो पक्ष, छह पर केस

Sun, 03 Sep 2017 12:32 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
विसर्जन यात्रा में भिड़े दो पक्ष, छह पर केस
विसर्जन में दो पक्ष भिड़े, छह पर केस
विज्ञापन

करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार में शनिवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। घटना के विरोध में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर बाजार में जाम लगा दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किया।

शनिवार को बाजार से गणेश प्रतिमा लेकर लोग विसर्जन के लिए जा रहे थे। इस दौरान विसर्जन यात्रा में शामिल युवक डांस करते चल रहे थे। डांस को लेकर ही दो युवकों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों में मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह विवाद को शांत करा दिया। प्रतिमा विसर्जन के बाद लोग घर पहुंचे तो एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक पर हमला कर दिया। जिससे मल्हनी बाजार निवासी शुभम अग्रहरि घायल हो गया। घटना के विरोध में बाजार के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर सड़क पर जौनपुर खुटहन मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर विकास यादव समेत छह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उधर, मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई पर दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed