{"_id":"59a32db04f1c1bb3488b48c8","slug":"41503866288-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के विकास के बिना नए भारत का सपना अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के विकास के बिना नए भारत का सपना अधूरा
Updated Mon, 28 Aug 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में क़ृषि विज्ञान संस्थान, नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से रविवार को आयोजित ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम में किसानों को उन्नत खेती, बीज आदि के बारे में जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि जब तक किसानों के हाथ मजबूत नहीं होंगे, नए भारत का निर्माण नहीं हो सकता।
इस मौके पर राधामोहन सिंह ने उपस्थित किसानों सहित सभी लोगों को भारत के नव निर्माण का संकल्प दिलाया। कहा कि पहले जितनी भी सरकारें रहीं उनमें शासन करने की प्रवृत्ति थी लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा भाव वाली सरकार है। मंत्री ने इस कार्यक्रम के जरिए सभी विभागीय अधिकारियों को योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करने, उनका लाभ दिलाने की बात कही।
अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने गांवों के विकास के लिए विश्वविद्यालय की ओर से चलाए जा रहे समर्थ ग्राम अभियान की जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों के डिजिटल कार्ड, स्वायल कार्ड का काम जल्द से जल्द पूरा कराने का भरोसा दिया। इस दौरान गेहूं और जौ पर शोध करने वाले वैज्ञानिकों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में कानपुर अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. यूएस गौतम, नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. अख्तर हसीब, डॉ. जीपी सिंह, डॉ. एके सिंह, डॉ. ए वैशंपायम सहित विभिन्न जगहों से आए किसान, कृषि वैज्ञानिक आदि मौजूद रहे।