{"_id":"59a32daa4f1c1b89548b47c6","slug":"41503866282-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशांत को न्याय मिले, दोषियों को सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशांत को न्याय मिले, दोषियों को सजा
Updated Mon, 28 Aug 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सनबीम वरुणा स्कूल के 12वीं के छात्र प्रशांत पांडेय की संदिग्ध हाल में हुई मौत के मामले में सीएम से न्याय की गुहार लगाने उसके सहपाठी रविवार की दोपहर सर्किट हाउस पहुंचे। सुरक्षा कारणों से पुलिस ने बैनर-पोस्टर लिए छात्रों को बाहर ही रोक दिया तो वे नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था कि प्रशांत को न्याय और उसकी मौत के दोषियों को सजा मिले। छात्रों का शोरगुल सुनकर सीएम की सुरक्षा में लगे अधिकारी आगे आए। छात्रों से ज्ञापन लेकर आश्वस्त किया कि सीएम तक उनकी बात पहुंचा दी जाएगी। उधर, मामले को लेकर तफ्तीश में जुटी पुलिस के हाथ चौथे दिन भी खाली रहे और यह स्पष्ट नहीं हो सका कि आखिरकार स्कूल की हॉस्टल बिल्डिंग की छत से प्रशांत नीचे कैसे गिरा था।
दीवानी कचहरी के सहायक अभियोजन अधिकारी प्रजेश कुमार पांडेय का बड़ा बेटा प्रशांत गुरुवार की दोपहर संदिग्ध हाल में सनबीम वरुणा की छत से नीचे गिर गया था। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान प्रशांत की मौत हो गई थी। मामले को लेकर प्रजेश पांडेय ने शिवपुर थाने में सनबीम स्कूल वरुणा के प्रबंधन और कर्मचारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। प्रशांत की मौत का मामला लेकर सर्किट हाउस के बाहर एकत्र हुए सनबीम स्कूल वरुणा के छात्रों का कहना था कि प्रबंधन ने तत्परता नहीं दिखाई। छात्रों ने स्कूल प्रबंधन पर प्रशांत की हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। उधर, तफ्तीश कर रही पुलिस टीम के अनुसार प्रशांत के मां-बाप और छोटे भाई के गाजीपुर स्थित गांव से आने का इंतजार किया जा रहा है। घटना के संबंध में उनका बयान दर्ज किया जाएगा। सनबीम स्कूल के शिक्षकों और प्रशांत के दोस्तों से भी पूछताछ जारी है। मामले से संबंधित पुख्ता साक्ष्य जुटाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।