फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भरत शर्मा व्यास ने पूर्वी-छपरहिया से किया भाव विभोर

भरत शर्मा व्यास ने पूर्वी-छपरहिया से किया भाव विभोर

Wed, 23 Aug 2017 01:51 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
भरत शर्मा व्यास ने पूर्वी-छपरहिया से किया भाव विभोर
वाराणसी। भोजपुरी के जाने-माने गायक भरत शर्मा व्यास ने मंगलवार की रात फूलों से सजे मां दुर्गा के दरबार में भजनों के साथ पूर्वी-छपरहिया की प्रस्तुतियों से मौके को खास बना दिया। नृत्य, गायन की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों पर देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे। दुर्गा कुंड संगीत समारोह की चौथी निशा ऐसे ही भावों के साथ यादगार बनी।
विज्ञापन

शुभारंभ कृति पाठक की नृत्य की प्रस्तुति से हुआ। इनके बाद ओमकार पाल ने मां के चरणों में स्वरांजलि अर्पित की। उन्होंने शुरुआत की -दुष्ट हरे कष्ट हरे मां जगदंब भवानी... से। इसके बाद- बहे झीर झीर पुरबी बयरिया ना... से विदा ली। इनके पश्चात डॉ. पूनम पांडेय ने- दर पे तेरे हाजिरी दिनी मां... की प्रस्तुति की। समापन सोहर के बाद पचरा से किया। फिर पल्लवी पांडेय ने- तेरे चरण में आशा का फूल चढ़ाने आई हूं... सुनाया। फिर अर्थव मिश्रा का गायन हुआ। शुरुआत उन्होंने- क्या मोहन की रूप लुभानी... के बाद झूला धीरे से झुलावो बनवारी... की प्रस्तुति की। तबले पर संगत भोलानाथ मिश्र, हारमोनियम पर त्रिलोकी नाथ मिश्र ने की।
विज्ञापन

इसके बाद मंच संभाला भरत शर्मा ने। उन्होंने नीमिया की डारी मइया झूलेलीं झूलनवा... के बाद जेकरा मुहवां में खुनवा के लाली होई... के अलावा कई भजनों की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। उनका भजन सुनने के लिए मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। इनके बाद गायिका सुमन अग्रहरि ने भजनों की प्रस्तुति की। झूला झूलें सातों बहिनियां... जय काली जय काली जय काली मां.. हमसे भंगिया ना पिसाई... की प्रस्तुति की। इनके बाद गायक विजय कपूर, व्यास जी मौर्य, संगीता पंडित ने मां के चरणों में स्वरांजलि अर्पित की। कलाकारों का स्वागत पं. कौशल पति द्विवेदी ने किया। संचालन कृष्ण कुमार तिवारी व सोनू झा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन रामयश मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed