फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मैनेजमेंट की पढ़ाई से मन भरा तो करने लगे अपराध

मैनेजमेंट की पढ़ाई से मन भरा तो करने लगे अपराध

Fri, 28 Jul 2017 02:26 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
मैनेजमेंट की पढ़ाई से मन भरा तो करने लगे अपराध
वाराणसी। एटीएम कार्ड बदलकर, मशीन को हैंग कर, कार्ड पर दर्ज विवरण और पिन चुराकर बैंक खातों से रुपये उड़ाने वाले अंतर प्रांतीय गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने हरहुआ स्थित एसबीआई के एटीएम के समीप से बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की शिनाख्त आजमगढ़ के बरदह के मिर्जापुर निवासी अकरम अंसारी, देवगांव के बृजेंद्र कुमार, जौनपुर के सरायख्वाजा के मेहरावां निवासी आकाश प्रताप और कड़ैला के महेंद्र के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार अकरम एमबीए पास है और बृजेंद्र पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान मौज-मस्ती के लिए रुपये जुटाने के लिए दोनोें ने अपराध का रास्ता चुन लिया। चारों के पास से एक सेंट्रो कार, 30 एटीएम कार्ड, सात हजार रुपये, दो कट्टा-तीन कारतूस, छह मोबाइल, दर्जन भर सिम और अन्य कागजात बरामद कर गुरुवार को उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसएसपी रामकृष्ण भारद्वाज ने पत्रकारों को बताया कि एटीएम कार्ड को लेकर जिले भर में हो रही धोखाधड़ी के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच प्रभारी ओम नरायन सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। बुधवार की रात क्राइम ब्रांच प्रभारी को मुखबिरों से सूचना मिली कि हरहुआ स्थित एसबीआई एटीएम के पास कुछ संदिग्ध लोग एक कार के साथ मौजूद हैं। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी ने एसआई राकेश सिंह, प्रेम नरायन सिंह, सुमंत सिंह, कुलदीप सिंह, रामनभवन यादव, चंद्रसेन और बड़ागांव थानाध्यक्ष दिलीप सिंह के साथ छापेमारी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में चारों ने बताया कि पूर्वांचल, बिहार और नई दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में भी उन्होंने कई लोगों के खाते से पैसे उड़ाए। बीते जून में बाबतपुर से एक व्यक्ति का एटीएम बदलकर डेढ़ लाख रुपये, जुलाई में आजमगढ़ के तरवां में 50 हजार व मेहनाजपुर में 31 हजार, बलिया में 34 हजार, गाजीपुर में एक लाख रुपये दूसरों के बैंक खाते से निकाले। एसएसपी ने क्राइम ब्रांच प्रभारी और उनकी टीम को पांच हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed