फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पिट रही पुलिस, कैसे हो इकबाल बुलंद

पिट रही पुलिस, कैसे हो इकबाल बुलंद

Wed, 12 Jul 2017 02:07 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
पिट रही पुलिस, कैसे हो इकबाल बुलंद
लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव से मांगी गई दो लाख की रंगदारी
विज्ञापन

वाराणसी। समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव तनुज पांडेय से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी भरे कॉल से घबराए तनुज ने एसपी सिटी को मामले से अवगत कराया। एसपी सिटी के निर्देश पर कोतवाली थाने में नैनी जेल में निरुद्ध राजेश यादव उर्फ फूटे और कतुआपुरा के संजय वर्मा उर्फ डब्बल सहित एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

नरहरपुरा निवासी लोहिया वाहिनी के सचिव तनुज पांडेय ने बताया कि लगभग आठ महीने पूर्व राजेश यादव पेशी पर कचहरी आया था तो उन्हें फोन कर रुपये देने को कहा था। मगर, उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। नौ जुलाई को उनके मोबाइल पर कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि वो राजेश का शूटर संजय वर्मा बोल रहा है। राजेश भैया को पैसे की जरूरत है, यदि तीन दिन में दो लाख रुपये नहीं मिले तो गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी। तनुज ने बताया कि इसके पहले 25 जून को भी उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई थी और रंगदारी देने के लिए धमकाया गया था। कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि मामना दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed