{"_id":"596535ff4f1c1b5b3e8b466a","slug":"41499805183-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दानगंज में यूनियन बैंक की छत तोड़कर चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दानगंज में यूनियन बैंक की छत तोड़कर चोरी का प्रयास
Updated Wed, 12 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दानगंज (वाराणसी)। चोलापुर थाने की दानगंज पुलिस चौकी से चंद कदम दूर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की छत में सेंध काटकर बदमाश सोमवार की रात अंदर घुस आए। बदमाशों ने छेनी-हथौड़ी से बैंक के स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए। भागते समय बदमाश बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) उठा ले गए। मंगलवार सुबह डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंची पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा सकी। पुलिस ने बैंक के स्ट्रांग रूम के पास से एक छेनी बरामद की है। आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए पुलिस तफ्तीश में जुटी है। पुलिस ने इस बात पर शाखा प्रबंधक से नाराजगी जताई कि बदमाश बैंक में घुसे और स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ने की कोशिश की लेकिन वहां का सायरन नहीं बजा।
दानगंज पुलिस चौकी प्रभारी को मंगलवार की सुबह बाजार के लोगों से सूचना मिली कि बैंक में चोरी की कोशिश की गई है। चौकी प्रभारी ने बैंक मैनेजर अश्वनी सिंह को जानकारी देते हुए बुलाया और बैंक खुलवाया। मैनेजर के अनुसार बैंक के बगल में स्थित कांप्लेक्स की सीढ़ी से बदमाश छत पर पहुंचे और फिर सेंध काटकर अंदर घुसे। बैंक मैनेजर ने बताया कि सायरन खराब है। उधर, बैंक में हुए चोरी के प्रयास के चलते दोपहर तक कामकाज ठप रहा और पुलिस की तफ्तीश जारी रही। चोलापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।