{"_id":"595569ab4f1c1b8a7f8b469b","slug":"41498769835-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी फेसबुक आईडी से युवतियों को परेशान करने वाला हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी फेसबुक आईडी से युवतियों को परेशान करने वाला हत्थे चढ़ा
Updated Fri, 30 Jun 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर युवतियों को परेशान करने के आरोपी को क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने बागपत जिले के पट्टी मेहर बड़ौत से बुधवार को गिरफ्तार किया है। उसकी शिनाख्त बागपत के पट्टी मेहर बड़ौत निवासी संजीव शर्मा उर्फ भूरा के तौर पर हुई है जबकि उसका नकली नाम रोहित शर्मा है। पुलिस ने संजीव को गुरुवार को जेल भेज दिया।
एसएसपी नितिन तिवारी ने गुरुवार को अपने कार्यालय में बताया कि 18 जून को चेतगंज क्षेत्र के शफीक खान ने मुकदमा दर्ज कराया था कि रोहित शर्मा नाम की फेसबुक आईडी से उनकी बेटी को परेशान किया जाता है। एसएसपी ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच की साइबर सेल को सौंपी। साइबर सेल प्रभारी शिवानंद यादव ने तफ्तीश शुरू की तो 27 जून को पुष्टि हुई कि बागपत जिले का संजीव शर्मा ही रोहित शर्मा के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी से लड़कियों को परेशान करता है। पुष्टि होते ही साइबर सेल प्रभारी अपनी टीम के एसआई पंकज शाही और एसआई अरूण कुमार शुक्ला के साथ बागपत रवाना हुए और संजीव को उसके घर से गिरफ्तार कर लाए। पूछताछ में संजीव ने बताया कि वह एक अरसे से फर्जी फेसबुक आईडी के माध्यम से लड़कियों के बारे में जानकारी जुटाता था और फिर उन्हें परेशान करता था। मगर, कभी गिरफ्तार नहीं किया गया था।