{"_id":"595567cb4f1c1bf24e8b483a","slug":"41498769355-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी पर आज बनारस बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी पर आज बनारस बंद
Updated Fri, 30 Jun 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। 30 जून की आधी रात से जीएसटी लागू होनी है। जीएसटी के विभिन्न कर प्रावधानों के विरोध में शुक्रवार को बनारस बंद का आह्वान किया गया है। बंदी को उद्योग, व्यापार, कारोबार से जुड़े लगभग सभी प्रमुख संगठनों ने अपना समर्थन दिया है। बंदी को सफल बनाने के लिए पूरे दिन विभिन्न संगठनों द्वारा जुलूस, मशाल रैलियां निकाली गईं। व्यापारियों को जागरूक किया गया।
काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से वाराणसी बंद के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए दोपहिया वाहन जुलूस गुरुवार को मछोदरी पार्क से निकाला गया। मंडल से जुड़े 84 संगठनों के लोग इसमें शामिल हुए। व्यापारी जीएसटी के विरोध वाली तख्तियां लिए चल रहे थे। वाहन जुलूस मंडल अध्यक्ष राकेश जैन और महामंत्री राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में निकाला गया। रेशम तागा संघ के आह्वान पर रेशम मार्केट पूर्णतया ठप रहा। तागा संघ के नेता महेश नवलगढ़िया ने कहा कि जीएसी वस्त्र उद्योग के हित में नहीं है।
वाराणसी व्यापार मंडल तथा वाराणसी युवा व्यापार मंडल के संयुक्त संयोजन में कैंडल मार्च मछोदरी पार्क से निकाला गया। चौक थाने के पास सभा हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा और युवा अध्यक्ष संजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से की। संचालन महामंत्री प्रमोद अग्रहरि व युवा महामंत्री सन्नी जौहर ने किया। इस दौरान जीएसटी के कर प्रावधानों को वापस लेने की मांग की। इस अवसर पर दीप्तिमान देव गुप्त, सुशील, अनिल, देवेंद्र, विश्वनाथ, कवींद्र, देवेंद्र आदि लोग मौजूद थे। जरी व्यापार मंडल व काशी कलाबत्तू कुटीर उद्योग मंडल के सदस्यों ने काशी व्यापार मंडल के आह्वान पर दो पहिया वाहन जुलूस निकाला। संरक्षक घनश्याम जायसवाल के नेतृत्व में राम प्रकाश, शिव कुमार, विनय कुमार, शिव शंकर गुप्ता, देव कांत वर्मा, लक्ष्मी नारायण, प्रवीण साहू, अशोक गुप्ता आदि शामिल रहे। वहीं वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा ने बंदी का समर्थन करने का एलान किया है। उनको वाराणसी स्वर्णकार व्यापार मंडल समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सेठ, अंगड़िया ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन चौक के महामंत्री अंजनी मिश्रा , वाराणसी मोटर पार्ट्स डीलर एसोसिएशन के महामंत्री लियाकत हुसैन,काशी रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेष जायसवाल,अर्दली बाजार व्यापार मंडल के विनय सचेजा, यादवेंद्र सिंह व प्रकाश सुनेजा (फर्नीचर संगठन) ने अपना समर्थन पत्र दिया।
विज्ञापन
दो घंटे बंद रहेंगे पंप, नही होगी एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग
नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा से वार्ता के बाद पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सिंह ने आठ से 10 बजे तक पेट्रोल पंप को बंद कर बंदी को समर्थन करने का एलान किया। वहीं वाराणसी एलपीजी डिस्ट्रब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कुमार अग्रवाल व प्रवक्ता मनीष चौबे ने भी बंद के समर्थन की घोषणा की। कहा कि सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स अपना शोरूम बंद रखेंगे।
खाद्य व्यापार मंडल का बंदी को समर्थन
खाद्य व्यापार मंडल ने जीएसटी के विरोध में 30 जून की बंदी को पूर्ण समर्थन देने का फैसला किया है। इस संबंध में व्यापार मंडल अध्यक्ष नवरतन राठी ने समस्त खाद्य कारोबारियों से इस दिन अपने प्रतिष्ठान व कल कारखाने पूर्णत: बंद रखने का आह्वान किया।
बुनकर सरदारों ने किया बंदी का समर्थन
जीएसटी को लेकर बनारस वस्त्र व्यापार मंडल के सभी संगठनो और बुनकर बिरादराना तंजीम के सभी सरदारों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें सभी तंजीमो नें बनारस बंद का पूरा समर्थन कीया। इस मौके पर बुनकर बिरादराना तंजीम बवानी के सरदार हाजी मुख्तार महतो, बाईसी के सरदार हजी अब्दुल कलाम, दूसरे बाईसी के सरदार इक्रमुद्दीन, चौदहों के सरदार मकबूल हसन, पांचो के सरदार मुर्तजा, दूसरे पांचो के सरदार अली अहमद, चौंतीसों के महतो हैदर, सभी लोगों ने बैठक में जीएसटी पर नाराजगी जताई। एलान किया की भारत सरकार ने जो जीएसटी के रूप में जो काला कानून बुनकरों द्वारा बने हुए कपड़ों पर लगाया है उसके खिलाफ बंदी का समर्थन करें। साथ ही जुमा की नमाज के बाद सभी मस्जिद में दुआ ख्वानी करने की अपील की।