फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   काशी की गलियों में गमछा बांधकर घूमे क्रिकेटर ईशांत

काशी की गलियों में गमछा बांधकर घूमे क्रिकेटर ईशांत

Sun, 25 Jun 2017 02:03 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
काशी की गलियों में गमछा बांधकर घूमे क्रिकेटर ईशांत
वाराणसी। स्टार क्रिकेटर ईशांत शर्मा काशी की गलियों में घूमे और प्रसिद्ध घाटों पर मस्ती की और बनारसी मिठाइयाें का लुत्फ उठाया। यहां की मिठाइयां ईशांत को इतनी भा गईं कि वे इन्हें शुक्रवार को अपने साथ दिल्ली भी ले गए। इससे पहले यहां ससुराल में उन्होंने चार दिन बिताए। पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उन्होंने बाबा विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। इस दौरान प्रशंसकों की भीड़ से बचने के लिए ईशांत सिर और चेहरे पर गमछा बांधे हुए थे। गमछा बांधे उनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इस दौरान ईशांत पत्नी प्रतिमा सिंह की जौनपुर स्थि नारायणपुर गांव ननिहाल भी गए।
विज्ञापन

क्रिकेटर ईशांत शर्मा और उनकी पत्नी बास्केटबाल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह के साथ मंगलवार को रीवां से बनारस पहुंचे थे। ईशांत की ससुराल यहां शिवपुर इलाके में है। यहां ईशांत से मिलने प्रतिमा की सबसे बड़ी बहन प्रियंका सिंह दक्षिण कोरिया से आई थीं। सिंह सिस्टर्स के नाम से मशहूर पांच बहनों में प्रतिमा सबसे छोटी हैं। उनकी एक बहन दिव्या सिंह भारत की अंडर-16 पुरुष बास्केटबाल टीम की कोच हैं, जबकि एक अन्य बहन प्रशांति सिंह भारतीय महिला बास्केटबाल टीम की कप्तान हैं।
विज्ञापन

2011 में ईशांत की प्रतिमा से पहली मुलाकात बास्केटबाल कोर्ट पर ही हुई थी। रीवां बास्केटबाल लीग के समापन समारोह में ईशांत मुख्य अतिथि थे। प्रतिमा के खेल से इतने प्रभावित हुए कि मैच खत्म होने के बाद उनसे मुलाकात की। पहली ही मुलाकात में वह प्रतिमा को दिल दे बैठे। फिर दोस्ती का सिलसिला आगे बढ़ा और दोनों ने एक दूजे का होने का फैसला कर लिया। प्रियंका के पिता गौरीशंकर सिंह बैंक सेवा से रिटायर्ड हैं, जबकि मां उर्मिला सिंह हाउस वाइफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed