फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पटरी कब्जा कर बना ली बाउंड्री

पटरी कब्जा कर बना ली बाउंड्री

Sun, 25 Jun 2017 01:59 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
पटरी कब्जा कर बना ली बाउंड्री
वाराणसी। सिगरा स्थित आईपी मॉल की बाउंड्री सड़क की पटरी कब्जा कर बनवाई गई है। सरकारी कागजात में दर्ज इस अवैध निर्माण को छह साल पहले तत्कालीन डीएम के निर्देश पर ढहाया गया था। लेकिन डीएम के तबादले के बाद न सिर्फ राजनीतिक दबाव के चलते कार्रवाई रुक गई बल्कि मॉल प्रबंधन ने फिर उसी जगह बाउंड्री बनवा ली। मॉल ने अपने सामने और पिछले हिस्से में एक इंच भी जमीन आवागमन के लिए नहीं छोड़ी है। सरकारी जमीन का खुलेआम अतिक्रमण होने के बावजूद प्रशासन और वीडीए ने आंखें मूंद रखी हैं।
विज्ञापन

शहर के पॉश इलाके सिगरा में साजन तिराहे पर आईपी माल बनाया गया है। मुख्य सड़क और पटरी का अतिक्रमण कर मॉल के सामने बाउंड्री बनवाई गई है। छह साल पूर्व इसकी शिकायत पर जिले की तत्कालीन डीएम वीणा से की गई थी। उन्होंने विकास प्राधिकरण से इसकी जांच कराई थी। जांच में शिकायत सही मिलने पर बाउंड्री का एक हिस्सा तोड़ दिया गया था। इसी के कुछ दिनों बाद ही डीएम का तबादला हो गया और राजनीतिक दबाव में कार्रवाई रुक गई। इसके बाद फिर किसी अधिकारी ने मॉल प्रबंधन के अतिक्रमण की न तो जांच कराई और न ही कोई कार्रवाई हुई। अग्निशमन प्रबंधों के मामले में भी प्रशासन ने उदासीनता बरती। शुक्रवार को आग की घटना के बाद स्पष्ट हो गया कि मॉल की सुरक्षा संबंधी लगभग सभी उपकरण फेल थे। न तो अलार्म बजा और न ही हाइड्रेंट काम आए। इस मामले में अग्निशमन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed