फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Impact of Yagi storm in Varanasi, waterlogging due to heavy rains led to power outage for 15 hours

यागी तुफान का असर: वाराणसी में 40.3 मिमी बारिश, जलभराव के बीच 15 घंटे गुल रही बिजली

Wed, 18 Sep 2024 06:52 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 18 Sep 2024 06:52 AM IST
सार

वाराणसी में भारी बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में जलभराव हुआ। इस बीच जलभराव के कारण कई इलाकों में 15 घंटे बिजली गुल रही। 

विज्ञापन
Impact of Yagi storm in Varanasi, waterlogging due to heavy rains led to power outage for 15 hours
आंधी बारिश के कारण गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार की भोर से चल रही तेज हवा की वजह से 10 जगहों पर पेड़ गिर गए। वहीं, बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। बिजली के तार टूटने, ट्रांसफाॅर्मर में आई खराबी से कई जगहों पर 15 घंटे तक बिजली गुल रही। मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह से लेकर शाम तक 40.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मौसम में यह बदलाव यागी तूफान की वजह से है। दो दिन तक ऐसे ही मौसम के बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


मंगलवार की भोर से ही तेज हवा के साथ ही बारिश शुरू हुई। करीब 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने से बीएचयू परिसर में एलबीएस हॉस्टल के सामने पेड़ गिर गया। इससे रास्ता बंद हो गया। इसके अलावा नरिया गेट के पास, भेलूपुर चौराहे, चोलापुर, लोहता और चौबेपुर समेत 10 से ज्यादा जगहों पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


वहीं, बारिश से कारण कचहरी, भोजुबीर, पांडेयपुर, मंडुवाडीह, महमूरगंज, ककरमत्ता, चेतगंज, नदेसर, अंधरापुल, भदऊचुंगी, चांदपुर, लहरतारा, नरिया, सामनेघाट सहित अन्य जगहों पर सड़क पर पानी जमा हो गया। इस कारण आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंडुवाडीह से ककरमत्ता मार्ग पर पानी इतना जमा हो गया था कि बाइक भी बंद हो जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह की बिजली गुल रात तक नहीं आई, इन्वर्टर भी नहीं चला

तेज हवा, बारिश के साथ ही सबसे अधिक परेशानी बिजली कटने की रही। कहीं पेड़ की डाली टूटकर गिरने से तार टूट गया तो कहीं ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने से बिजली कटी। शाम तक लोगों का इन्वर्टर भी नहीं चल सका। कई जगहों पर सुबह 7 बजे से गुल बिजली रात 11 बजे तक नहीं आई। इससे पानी का संकट झेलना पड़ा। वरुणापार पन्नालाल उपकेंद्र से जुड़ी काॅलोनियों में मंगलवार भोर से बिजली गुल रही जो कि शाम तक नहीं आई।

सुबह करीब आठ बजे से संकुलधारा पोखरे के पास की काॅलोनियों में गुल बिजली मंगलवार की रात 10.30 बजे तक नहीं आई। कालोनी में रहने वाले मनोज श्रीवास्तव, अक्षत सहित अन्य लोगों ने उपकेंद्र पर कई बार फोन किया लेकिन सही जवाब नहीं मिल सका। राजातालाब इलाके में टोडरपुर उपकेंद्र से गांव में बिजली सोमवार की आधी रात से ही कटी रही। मंगलवार की रात 11 बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। चोलापुर में भी आयर, रौना कला इलाके में सुबह 8 बजे से ही देर शाम तक बिजली गुल रही। सारनाथ इलाके में पूरनपट्टी उपकेंद्र से पतेरवा, सथवा, सिंहपुर, हसनपुर, लोहता, सेवापुरी इलाके में भी बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed