{"_id":"62b822e0a8a702091f1eef37","slug":"400-meters-synthetic-track-ready-in-lalpur-stadium-varanasi-pm-modi-will-inaugurate-in-july","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: लालपुर स्टेडियम में 400 मीटर का सिंथेटिक ट्रैक तैयार, जुलाई में पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: लालपुर स्टेडियम में 400 मीटर का सिंथेटिक ट्रैक तैयार, जुलाई में पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
Sun, 26 Jun 2022 02:42 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 26 Jun 2022 02:42 PM IST
सार
वाराणसी के लालपुर स्थित डॉ भीम राव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में 400 मीटर के सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जुलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकार्पण के बाद यहां पहली बार राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन
लालपुर स्टेडियम में 400 मीटर का सिंथेटिक ट्रैक तैयार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के लालपुर स्थित डॉ भीम राव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में 400 मीटर के सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जुलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकार्पण के बाद यहां पहली बार राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि ट्रैक के निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। डी एरिया में थोड़े काम बाकी है। इसे एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। इसके उद्धाटन की तैयारी पूरी हो चुकी है। संकुल में सिंथेटिक बास्केटबाल कोर्ट पहले ही तैयार हो चुका है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं।
विज्ञापन
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता होगी शुरुआत
क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि अगले माह प्रदेश स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के साथ ट्रैक खिलाड़ियों को समर्पित किया जाएगा। एक जुलाई नए सत्र की शुरुआत के बाद जिले पहली बार स्थापित एथलेटिक्स छात्रावास के खिलाड़ियों को सिंथेटिक ट्रैक की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन
पांच साल में काम हुआ पूरा
प्रदेश के पूर्व खेल मंत्री दिवंगत चेतन चौहान के प्रयास से वर्ष 2017 में सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण की कवायद शुरू हुई थी। करीब सात करोड़ रुपये की लागत से पांच साल में ट्रैक बन कर तैयार हो गया है।
निर्माण एजेंसी के परियोजना अधिकारी विजय जैन ने बताया कि ट्रैक के निर्माण कार्य 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है। पांच प्रतिशत में सिर्फ फिनिशिंग का काम बाकी है, इसमें ट्रैक के किनारे जाली लगाने, रंगाई का काम और एक डी एरिया के काम मुख्य है इसे पांच जुलाई तक पूरा कर खेल विभाग को समर्पित कर दिया जाएगा।
एक नजर में
एक नजर में
- सात करोड़ आई लागत
- 400 मीटर दूरी आठ लेन की होगी सुविधा
- ट्रैक के बीच फुटबाल मैदान भी होगा
- राष्ट्रीय स्तर की होंगी प्रतियोगिताएं