फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   40 gold medals will meet Medhavion

40 मेधावियों को मिलेंगे स्वर्ण पदक

Mon, 17 Oct 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 17 Oct 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू के पांचवें दीक्षांत समारोह में सोमवार को 40 मेधावियों के गले में स्वर्ण पदक चमकेगा। दोपहर बारह स्वतंत्रता भवन में आयोजित दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि आईआईटी मद्रास के प्रो. अशोक झुनझुनवाला और सर्च के निदेशक डॉ. अभय बंग की ओर से मेधावियों को गोल्ड मेडल समेत दूसरे पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन



रविवार को आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. राजीव संगल ने पत्रकारों से बातचीत में जानकारी दी कि इस साल आईआईटी बीएचयू के 1273 स्नातकों को उपाधि वितरित की जाएगी। अलग अलग विषयों में टॉप करने वाले 40 मेधावियों को स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक्स की एक छात्रा को रजत पदक और सिविल इंजीनियरिंग के एक छात्र को इंवॉयरमेंटल इंजीनियरिंग में पुरस्कृत किया जाएगा। 40 मेधावियों में एक छात्रा को सोशल सर्विस में गोल्ड मेडल दिया जा रहा है। कुल 41 मेधावियों को 78 मेडल दिए जाएंगे।
विज्ञापन



सोमवार को दीक्षांत समारोह के मद्देनजर रविवार को स्वतंत्रता भवन में समारोह का रिहर्सल हुआ। शिष्ट यात्रा के साथ ही मेडल वितरण का रिहर्सल हुआ। समारोह में शिरकत करने वाले स्नातकों से आईआईटी कैंपस रविवार को ही गुलजार हो गया। संस्थान कार्यालय से स्नातकों को उत्तरीय और सदरी का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed