फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   4 days, 22 games, 1800 players, IIT BHU became overall champion by winning 77 medals.

Varanasi News: 4 दिन, 22 खेल, 1800 खिलाड़ी, आईआईटी बीएचयू 77 मेडल जीतकर बना ओवरऑल चैंपियन

Mon, 21 Oct 2024 02:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
4 days, 22 games, 1800 players, IIT BHU became overall champion by winning 77 medals.
मुक्केबाजी में जीते सबसे ज्यादा 16 स्वर्ण पदक जीते, संयम और रिया बेस्ट खिलाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में खेल महोत्सव स्पर्धा का रविवार को समापन हुआ। चार दिन तक 22 खेलों में 1800 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। आईआईटी बीएचयू के 800 खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में कुल 77 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। इस टीम के मुक्केबाजों ने सबसे ज्यादा 16 गोल्ड जीते हैं। संयम जैन और रिया पाटिल को बेस्ट खिलाड़ी का अवॉर्ड मिला। मुख्य अतिथि भारतीय कबड्डी टीम के खिलाड़ी सुरेंद्र नाडा और पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

सुरेंद्र नाडा ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल को समय देकर आईआईटी बीएचयू के खिलाड़ी दूसरों के लिए मिसाल पेश कर रहे हैं। खेलने से एकाग्रता बनती है। दूसरे के लिए उदाहरण बनते हैं। मनोज सरकार ने कहा कि साहस से बढ़कर कुछ नहीं है। स्पर्धा में आईआईटी के खिलाड़ियों ने साहस का परिचय दिया है। मुक्केबाजी के फाइनल में संयम के अलावा, गोवर्धन गुप्ता, नीरज एचराम, रुद्र प्रताप यादव, अभिषेक, विवेक कुमार, मोहम्मद अमान और महिला वर्ग में रिया पाटिल, निमिषा तिवारी और लक्ष्मी कुमारी ने स्वर्ण जीता। टेनिस में राजस्थान के त्रिनाभ (टीम कैप्टन) अभिनव कुमार, वास्तवी और निष्ठा जैन ने पदक जीता। इसके अलावा वॉलीबॉल बालक-बालिका, बास्केटबॉल, बैडमिंटन में आईआईटी बीएचयू को जीत मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed