फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   3D map of Kashi will be made in nine month

Varanasi News: काशी का बनेगा थ्रीडी मैप, एक क्लिक पर सामने होगा शहर का पूरा खाका

Wed, 07 Feb 2024 05:30 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 07 Feb 2024 05:30 PM IST
सार

काशी का थ्रीडी मैप बनाने के लिए लिडार तकनीकी से कार्य पूरा कराया जा रहा है। इसे नौ महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। इस मैप में बनारस की संकरी गलियां, मंदिर व या अन्य प्रमुख स्थल, सड़कें सब डिजिटल रूप में दिखाई देंगे। 
 

विज्ञापन
3D map of Kashi will be made in nine month
varanasi news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्मार्ट सिटी काशी का थ्रीडी मैप बनाएगा। इसके लिए थ्रीडी अर्बन स्पेशियल डिजिटल ट्विन तकनीक से सर्वे कराया जा रहा है। थ्रीडी मैप बनने से एक क्लिक पर शहर का पूरा खाका सामने होगा। लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग (लिडार) तकनीकी के माध्यम से कार्य पूरा कराया जा रहा है। इसे नौ महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ डी वासुदेवन ने बताया कि शहर के विकास के लिए काम करने वाली सरकारी संस्थाओं के लिए थ्रीडी मैप काफी उपयोगी होगा। इस मैप में बनारस की संकरी गलियां, मंदिर व या अन्य प्रमुख स्थल, सड़कें सब डिजिटल रूप में दिखाई देंगे। वाराणसी शहर के 160 वर्ग किलोमीटर का डिजिटल मैप बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


सड़कों से लेकर गलियों, छोटे और बड़े भवनों के एक-एक इंच के माप के साथ सामने होगा। विकास की योजनाओं से जुड़े हर विभाग इस मैप की मदद से बेहतर ढंग काम कर सकेंगे। एक क्लिक पर जगह की उपलब्धता, कार्य की सुगमता आदि देख सकेंगे। इसके अलावा लो लैंड की पहचान कर जलजमाव से बचा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ में पानी से डूबने वाले स्थानों की पहचान की जा सकेगी। आग लगने पर रेस्क्यू, फायर एनओसी देने के लिए प्राथमिक निरीक्षण, विकास प्राधिकरण को भी योजना बनाने और अवैध निर्माणों, निगरानी, एनओसी आदि देने में मदद मिलेगी। इसके अलावा तहसील स्तर से बनने वाली योजनाओं और अनापत्ति प्रमाण पत्र आदि देने में सहायक होगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed