फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   38th Inter-District Police Badminton Competition Varanasi Commissionerate became champion by defeating Azamgarh 

38वीं अंतर्जनपदीय पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता: आजमगढ़ को हराकर वाराणसी कमिश्नरेट बना चैंपियन, दूसरे दिन हुआ युगल मुकाबले का फाइनल

Wed, 20 Oct 2021 12:26 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 20 Oct 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
38th Inter-District Police Badminton Competition Varanasi Commissionerate became champion by defeating Azamgarh 
बैडमिंटन प्रतियोगिता में शॉट लगाते आईपीएस सुभाष चंद्र दुबे। - फोटो : अमर उजाला

पिछले वर्ष की विजेता आजमगढ़ की टीम को हराकर वाराणसी कमिश्नरेट टीम को सुभाष चंद्र दुबे और आदित्य लहांगे की जोड़ी ने चैंपियन बनाया। बनारस क्लब में बुधवार को 38वीं अंतर्जनपदीय पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन युगल मुकाबले के फाइनल मैच में वाराणसी कमिश्नरेट ने आजमगढ़ के रवि गुप्ता और विनेश की जोड़ी को 2-0 से हराकर चैंपियनशिप जीती।

विज्ञापन


एकल मुकाबले में जय सिंह ने दीपक मौर्य को 30-7 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अजीत ने रवि गुप्ता को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया शशि शेखर सिंह ने अजय यादव को 30-26 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। गोविंद यादव ने अभिषेक पाल को 30-9 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


अवधेश पांडेय ने सुभाष सिंह चौहान को 30-28 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि क्वार्टर फाइनल में जय सिंह ने दीपक मौर्य को 30-07 से और शशि शेखर सिंह ने अजीत को 30-28 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे। फाइनल बृहस्पतिवार को होगा जहां विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्मिता ने महिला एकल का जीता खिताब

महिला पुलिस कर्मियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। जिसमें स्मिता ने एकल के फाइनल मुकाबले में आकांक्षा पाठक को 20-15 के स्कोर से हराकर एकल का खिताब अपने नाम किया। कचहरी स्थित बनारस क्लब में वाराणसी कमिश्नरेट की ओर से प्रतियोगिता के अन्य रोमांचक मुकाबलों में सपना कुमारी ने राधा यादव को 30-10 से, आकांक्षा पाठक ने रीना अग्निहोत्रि को 30-7 से, अर्चना ने आकांक्षा को 30-11 से, स्मिता ने वर्षा, सरोज और रिंकू यादव को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सपना और आकांक्षा बीच हुए सेमीफाइनल में स्मिता ने बाजी मार कर फाइनल में प्रवेश किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed