फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   350 scientists from 15 countries will prepare a report on 3.5 billion year old organisms and environment at BHU.

Varanasi News: 15 देशों के 350 वैज्ञानिक बीएचयू में 3.5 अरब वर्ष पुराने जीवों और पर्यावरण पर तैयार करेंगे रिपोर्ट

Wed, 18 Feb 2026 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
350 scientists from 15 countries will prepare a report on 3.5 billion year old organisms and environment at BHU.
बीएचयू में कल से 15 देशों से आए 350 से ज्यादा वैज्ञानिक 3.5 अरब साल पहले आए साइनो बैक्टीरिया की प्रजातियों और इको फ्रेंडली जीवन पर रिपोर्ट तैयार करेंगे। बीएचयू तीन दिनों तक अंतरराष्ट्रीय शैवाल और सायनोबैक्टीरिया जीवविज्ञान सम्मेलन की मेजबानी करेगा। वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा 19 से 21 फरवरी तक यह आयोजन संस्थान के महामना सभागार में होगा। तीन दिन में 16 बड़े और 25 आमंत्रित व्याख्यान होंगे। 40 शोध पत्र और 200 पोस्टर प्रस्तुतियां होंगी। 11 तकनीकी सत्र भी होंगे।
विज्ञापन


इसमें अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, चेक गणराज्य, ग्रीस, मेक्सिको, चिली, रूस, ऑस्ट्रिया, ब्राजील, मोल्दोवा और नेपाल सहित कई अन्य देशों के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय शैवाल वैज्ञानिक शामिल होंगे। 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का भी प्रतिनिधित्व होगा। सम्मेलन की जिम्मेदारी प्रो. एके मिश्रा सहित वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर्स पर होगी।
विज्ञापन


बीएचयू में शैवाल विज्ञान का इतिहास 100 साल पुराना
बीएचयू का वनस्पति विज्ञान विभाग शैवाल विज्ञान के क्षेत्र में लगभग 100 वर्षों की गौरवशाली परंपरा वाला एक विश्व-प्रसिद्ध उत्कृष्टता केंद्र है। यह विभाग शैवाल विज्ञान की चौथी और पांचवीं पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करता है। सम्मेलन में जैव विविधता, वर्गिकी, जैव प्रौद्योगिकी, सतत विकास और पारिस्थितिक संतुलन जैसे मुद्दों पर दस्तावेज तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed