फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   35 young businessmen took membership of FAME

Varanasi News: 35 युवा व्यापारियों ने ली फेम की सदस्यता

Tue, 20 Jan 2026 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
35 young businessmen took membership of FAME
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के यातायात पर पुलिस के साथ हुए जन संवाद में संबोधित करते एडीस
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (फेम) की ओर से सोमवार को सिगरा स्थित एक होटल में जनसंवाद, व्यापारिक समस्याएं व संगठन विस्तार संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम में 35 युवा व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ली। इस दौरान व्यापारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की यातायात संबंधी समस्याएं बताईं। उन्होंने कहा कि रोपवे निर्माण के कारण लक्सा से गिरिजाघर होते हुए गोदौलिया मार्ग के लंबे समय से बंद रहने से श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों, तीर्थयात्रियों, विदेशी पर्यटकों और ग्राहकों का आवागमन प्रभावित हो रहा है, जिससे व्यापार पर सीधा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने कहा कि जाम की समस्या से निजात के लिए शहर के 15 प्रमुख चौराहों पर व्यापारियों की पांच-सदस्यीय समितियों के माध्यम से ट्रैफिक की निगरानी की जाएगी। व्यस्त बाजारों में छोटी पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित किए जाएंगे। गोदौलिया मार्ग को भी जल्द से जल्द शुरू कराया जाएगा। इस दौरान व्यापारियों ने केवल बारकोडिंग वाले ई-रिक्शा व ऑटो के संचालन को सख्ती से लागू करने, स्कूल-कॉलेजों में शाम चार बजे के बाद पार्किंग व्यवस्था और जामग्रस्त मार्गों पर वन-वे ट्रैफिक लागू करने की मांग उठाई। अध्यक्षता एफएआईएम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम मिश्रा ने की। संचालन प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने किया। जिलाध्यक्ष अमित शेवारमानी और महामंत्री कृष्णा मोदी ने स्वागत किया। इस दौरान अशोक जायसवाल, गोकुल शर्मा, अनुज डिडवानिया, सर्वेश अग्रवाल समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के यातायात पर पुलिस के साथ हुए जन संवाद में संबोधित करते एडीस

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के यातायात पर पुलिस के साथ हुए जन संवाद में संबोधित करते एडीस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed