{"_id":"620bcaf1dfc8a47aa802732e","slug":"35-lakh-gold-seized-from-banaras-railway-station-dri-team-found-six-gold-biscuits-from-the-smuggler","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया 35 लाख का सोना, डीआरआई टीम को तस्कर के पास से सोने के छह बिस्किट मिले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया 35 लाख का सोना, डीआरआई टीम को तस्कर के पास से सोने के छह बिस्किट मिले
Tue, 15 Feb 2022 09:16 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 15 Feb 2022 09:16 PM IST
सार
डीआरआई अधिकारियों के अनुसार बांग्लादेश के रास्ते तस्करी कर लाए गए सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 35 लाख रुपये आंकी गई।
विज्ञापन
सोना
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीआरआई की वाराणसी यूनिट ने बनारस रेलवे स्टेशन पर छापा मारकर एक यात्री के पास से सोने के छह बिस्किट बरामद किए। डीआरआई अधिकारियों के अनुसार बांग्लादेश के रास्ते तस्करी कर लाए गए सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 35 लाख रुपये आंकी गई।
डीआरआई अधिकारियों के अनुसार सूचना मिली कि बांग्लादेश की सीमा से सटे मालदा से सोना लेकर एक तस्कर बनारस आने वाला है। टीम ने बनारस स्टेशन से एक युवक को संदिग्ध दिखने पर हिरासत में लिया। बैग की तलाशी ली गई तो पेपर में छुपाकर रखे गए सोने के छह बिस्किट बरामद हुए।
प्रतापगढ़ के रहने वाले तस्कर ने डीआरआई टीम को पूछताछ में बताया कि वह दूसरी ट्रेन पकड़कर नई दिल्ली जाने वाला था। सोना मालदा लाया था। नई दिल्ली में किसे देना था, यह उसे नहीं मालूम है। अधिकारियों के अनुसार तस्कर से पूछताछ की जा रही है।