फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   34 players selected for SGFI

Varanasi News: एसजीएफआई के लिए चुने गए 34 खिलाड़ी

Sun, 21 May 2023 05:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन
34 players selected for SGFI
काशी में बास्केटबाॅल टीम का प्रशिक्षण शिविर 25 से
विज्ञापन

छह से 13 जून तक दिल्ली और भोपाल में होगी प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जिले के 34 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। छह से 13 जून तक दिल्ली और भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 25 मई से शुरू होगा।

एसजीएफआई के अंडर-19 भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए सूरजपति कन्या इंटर कॉलेज कोरौत के विकास कुमार पटेल, सुषमा देवी और आदर्श बाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ककरमत्ता की संध्या राय का चयन हुआ है। जूडो प्रतियोगिता के लिए अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज की पूजा वर्मा और समीक्षा को चुना गया है। मुक्केबाजी के लिए रामकृष्ण विद्यामंदिर सिद्धगिरीबाग के छात्र हरीश कुमार, कमलापति त्रिपाठी बॉयज इंटर कॉलेज कैंट के शिवांश त्रिपाठी का और स्मृति इंटर कॉलेज जाल्हूपुर के ऋषभ कुमार पांडेय का चयन किया गया है।
विज्ञापन


कुश्ती प्रतियोगिता के लिए लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज दरेखू के प्रियांशु सिंह, सुभाष इंटर कॉलेज की गुड़िया यादव और मां सरस्वती प्राथमिक विद्यालय आखरी की पायल यादव का चयन हुआ है। ताइक्वांडो में कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज अर्दली बाजार की ज्योति सिंह का चयन हुआ है। डाइविंग के लिए प्रदेश भर से बनारस के मात्र दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें सनातन धर्म इंटर कॉलेज के आदित्य सहानी और सरमिला इंटर कॉलेज के छात्र आयुष पटेल का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



टीम खेलो में भी खिलाड़ियों ने बनाई जगह

कबड्डी टीम के बालक वर्ग में श्री गांधी इंटर कॉलेज गौराकला के अभिषेक यादव, विद्या बिहार इंटर कॉलेज सलारपुर के राकेश यादव, नेशनल इंटर कॉलेज पिंडरा के चंदन वर्मा ने टीम जगह बनाई है। बालिका वर्ग में कर्दमेश्वर महादेव इंटर कॉलेज की खुशबू कुमारी, अंकिता पटेल और महामना मालवीय इंटर कॉलेज बच्छाव की सोनम गुप्ता व संगीता कुमारी ने यूपी टीम में जगह पक्की की है। फुटबॉल में एसआरकेवीएम इंटर कॉलेज के अमित यादव ने बालक वर्ग में और एमएसएम इंटर कॉलेज की खुशी राय और खुशबू पटेल बालिका वर्ग में यूपी टीम के लिए चुनी गईं हैं। हॉकी टीम में आदर्श इंटर कॉलेज के एक मात्र मनीष प्रजापति का टीम में चयन हुआ है।

बॉस्केटबॉल टीम के बालक वर्ग में यूपी कॉलेज के अश्मित पांडेय, मोहम्मद कैफ और रौनक सिंह का चयन किया गया है। बालिका वर्ग में रानी मुरार कुमारी बालिका इंटर कॉलेज की श्रेया सिंह, अनिशमा मिश्रा, मोनिका चौहान और अर्पिता सिंह को यूपी टीम में शामिल किया गया है। खोखो टीम में महामना मालवीय इंटर कॉलेज बच्छाव के मयंक कुमार सिंह, बालिका वर्ग में गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज की रानी सोनकर, महामना मालवीय इंटर कॉलेज की दिव्या सोनकर को टीम में शामिल किया गया है।


इन खेलो में बनारस के खिलाड़ी नहीं
एसजीएफाई के 17 खेलों में हैडबाल, एथलेटिक्स, जिमनास्टिक, शूटिंग, टेबल टेनिस, वालीबॉल, बैडमिंटन और बालिका हॉकी टीम में बनारस का कोई खिलाड़ी नहीं। वाराणसी में बास्केटबाल टीम का प्रशिक्षण शिविर 25 मई से सात जून तक यूपी कॉलेज में चलेगा। इसके अलावा कबड्डी टीम का शिविर मेरठ में, आयोध्या में हैंडबाल और खोखो का मुरादाबाद में 25 मई से तीन जून तक, सहारनपुर में वालीबॉल 29 मई से सात जून तक और हॉकी प्रशिक्षण शिविर लखनऊ में 26 मई से पांच जून तक आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed