फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अपहरण मामले में किशोर को भेजा गया बाल सुधार गृह

अपहरण मामले में किशोर को भेजा गया बाल सुधार गृह

Sun, 07 Apr 2019 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
अपहरण मामले में किशोर को भेजा गया बाल सुधार गृह
वाराणसी। सिद्धगिरी बाग क्षेत्र में रहने वाले बर्तन व्यापारी अनिल बजाज के बेटे कार्तिक (12) के अपरहरण के मामले में पकड़े गए किशोर को शनिवार को लक्सा पुलिस ने बाल सुधार गृह भेज दिया। वहीं, सिगरा स्थित जिस होटल के बेसमेंट से कार्तिक बरामद हुआ था। उसके और शहर स्थित हुक्का बार के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को पुलिस की ओर से रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

अनिल बजाज ने गुरुवार की रात पुलिस को सूचना दी थी कि कक्षा छह में पढ़ने वाला उनका बेटे कार्तिक का अपहरण कर लिया गया है। इसके साथ ही घर से सात लाख के जेवर गायब होने की सूचना भी पुलिस को दी गई। आनन फ ानन में खोजबीन शुरू कर रात दो बजे के लगभग पुलिस ने सिगरा स्थित होटल के बेसमेंट में छापेमारी कर कार्तिक को बरामद किया और मौके से 17 वर्षीय एक किशोर को पकड़ा। पुलिस ने कार्तिक के दोस्त की निशानदेही पर गायब सभी जेवरात बरामद करने का दावा किया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए किशोर के बहकावे में आकर ही कार्तिक ने उसे घर बुला कर जेवर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि किशोरों की गलत संगत में आकर बच्चा हुक्का बार जाने लगा था। अपहरण जैसा कोई मामला नहीं था और बच्चे ने खुद दोस्त को घर पर बुलाकर जेवर दिया था। मौके से पकड़े गए किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है। कार्तिक के साथ अन्य कौन किशोर थे, इसकी तफ्तीश जारी है। सिगरा स्थित होटल में रात में किशोर गया तो उसे क्यों प्रवेश दिया गया और पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी गई। इसके लिए होटल प्रबंधन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी अनिल के अनुसार उनके घर से गायब सभी जेवरात नहीं मिल पाए हैं। पुलिस सारे जेवर बरामद करे। इस मामले में जितने भी लोग दोषी पाए जाएं उन सभी के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाए। हुक्का बार इत्यादि का संचालन शहर में न होने पाए और इससे जुड़े लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभिभावक नजर रखें कि उनका बच्चा कहां आ-जा रहा है, क्या कर रहा है और किससे मिल रहा है। यह न हो कि बच्चा बताए कि खेलने जा रहा है और गलत आदत वाले लोगों के पास पहुंच जाए। कार्तिक के मामले में भी कुछ ऐसा ही रहा। वह घर पर बताता था कि खेलने जा रहा है और कहीं अन्य जगह चला जाता था। इसका खुलासा कार्तिक के मोबाइल की कॉल डिटेल और दोस्तों से हुई उसकी बातचीत की रिकार्डिंग से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed