{"_id":"5c928fbcbdec22141f00e315","slug":"31553108924-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की सरकार बनाएगी मछुआरों के लिए खास मंत्रालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की सरकार बनाएगी मछुआरों के लिए खास मंत्रालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कांग्रेस की सरकार केंद्र में बनी तो मछुआरों के लिए खास मंत्रालय बनाया जाएगा और मछुआरा समाज के व्यक्ति का प्रतिनिधित्व होगा। यह वादा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने अस्सी घाट पर मल्लाह समाज के साथ संवाद में किया। उन्होंने कहा, मुझे बताया गया है कि 10 हजार परिवारों के खेती और खनन के पट्टे समाप्त कर दिए गए हैं। नाव के लाइसेंस नहीं मिल रहे हैं और बीमा की व्यवस्था नहीं है। नियमित रोजगार के लिए हमारी सरकार बनने पर निर्णय होगा।
मल्लाह समाज के लोगों की समस्याएं जानने और उनसे संवाद करने नाव पर पहुंची प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस की पिछली सरकारों में आपके हितों का पूरा ध्यान रखा गया था। उन्होंने समस्याओं को सुनने के बाद कहा, हक और अधिकार के लिए चुप नहीं रहो, लड़ो। लहरों में हिल रही नाव के जरिए भाजपा पर तंज कसा और बोली, भाजपा की नाव डोल रही है, आपके लिए कांग्रेस हर मोर्चे पर लड़ने के लिए तैयार है। इससे पहले समाज के प्रतिनिधि हरिश्चंद्र बिंद ने कहा, 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 21 दिसंबर 2016 को अधिसूचना जारी हुई थी। मगर, प्रदेश में न्यायालय और शासनादेश के विपरीत प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है। इस मुद्दे को कांग्रेस घोषणा पत्र में शामिल करे और हमारे हक अधिकार की आवाज उठाए। पृथ्वी राज साहनी ने कहा, खनन के पट्टे गंगा किनारे रहने वाले मल्लाह समाज को मिलता था। मगर, उसे दबंगों के हवाले कर दिया गया। क्रूज के संचालन से नाविकों के रोजगार पर संकट है।