{"_id":"5c687aedbdec2226154d1928","slug":"31550351085-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के सम्मान में झुके सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के सम्मान में झुके सिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहनिया। मोहनसराय बाईपास स्थित चौराहे पर शनिवार सुबह छह बजे जब शहीद का शव पहुंचा तो हर आंख नम दिखी और सम्मान में सभी सिर झुक गए। देवरिया के विजय कुमार मौर्या, तोफापुर गांव के रमेश यादव और चंदौली जिला के बहादुरपुर गांव के निवासी अवधेश यादव के पार्थिव शरीर 95 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट एनपी सिंह, एडिशनल कमांडेंट हरिओम सागर, सहायक कमाडेंट संजीत कुमार व देव कुमार, सीओ सदर अनिल कुमार, रोहनिया थाना प्रभारी परशुराम त्रिपाठी ने कंधा देकर वाहनों में रखे। रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व रोहनिया विधायक महेंद्र सिंह पटेल, उदल सिंह, अजय दुबे, रमाशंकर गुप्ता सहित सैकड़ों लोग नारे लगाते हुए काफिले के साथ चल रहे थे।
क्रांति यात्रा निकालकर दी श्रद्धांजलि
वाराणसी। महेशपुर इंडस्ट्रियल स्टेट से लेकर कलेक्ट्री फार्म तक लोगों ने क्र ांति यात्रा निकालकर आतंकी घटना पर विरोध जताया। इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और पुतला जलाया। इस दौरान विवेक कुमार चौबे, विशाल मिश्रा, अंकित पांडेय, शुभम उपाध्याय, विवेक पांडेय आदि मौजूद रहे।