फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रूद्राभिषेक का बदला आदेश, भक्त परेशान

रूद्राभिषेक का बदला आदेश, भक्त परेशान

Tue, 05 Feb 2019 02:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
रूद्राभिषेक का बदला आदेश, भक्त परेशान
वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने मौनी अमावस्या के एक दिन पहले रुद्राभिषेक को लेकर नया आदेश जारी कर दिया, जिससे सोमवार को काफी श्रद्धालुओं को परेशानियों को सामना करना पड़ा। बाद में एसडीएम नेे इस व्यवस्था में सुधार कराया, तबउन्हें राहत मिली।
विज्ञापन

मंदिर के सुलभ दर्शन के लिए 300 रुपये और रुद्राभिषेक के लिए 330 रुपये तय हैं। इससे भक्तों को मंदिर में जाने के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ता है। सोमवार को जब ऐसे भक्त रुद्राभिषेक कराने पहुंचे तो उन्हें कतार में लगने के लिए कहा जाने लगा। इस पर श्रद्धालु नाराज हो गए। उनका कहना था कि अगर कतार में लगकर मंदिर जाएंगे तो दो घंटे लगेंगे, वहीं रुद्राभिषेक में भी दो घंटे का समय लगेगा। इससे उनकी शाम की फ्लाइट छूट जाएगी। उन्होंने कहा- पहले यह बताया भी नहीं गया कि कि रुद्राभिषेक का टिकट कटाने के बाद भी साधारण कतार में ही लगना पड़ेगा। जब इसकी जानकारी एसडीएम को मिली तो उन्होंने तत्काल श्रद्धालुओं को अंदर बुलवाकर रुद्राभिषेक कराया। एसडीएम विनोद सिंह ने बताया कि मौनी अमावस्या पर भीड़ को देखते हुए तहसीलदार ने यह आदेश जारी किया था, लेकिन बाद में उसे सामान्य कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed